iPhone 18 Pro, Pro Max और Ultra के डमी यूनिट लीक, मोटे कैमरा मॉड्यूल ने बढ़ाई हलचल
Apple इस साल के अंत तक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश कर सकती है। हालांकि इन डिवाइसों के बारे में आधिकारिक तौर पर बहुत कम जानकारी मिली है, लेकिन लगातार लीक और रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यूजर्स इनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं।
अमेरिकी टेक कंपनी Apple इस साल के अंत तक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश कर सकती है। हालांकि इन डिवाइसों के बारे में आधिकारिक तौर पर बहुत कम जानकारी मिली है, लेकिन लगातार लीक और रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यूजर्स इनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं। हाल ही में, एक यूट्यूबर ने एक डमी यूनिट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके बारे में माना जा रहा है कि यह iPhone 18 Pro Max का मॉडल हो सकता है।
इन तस्वीरों में हैंडसेट को Apple के मौजूदा जेनरेशन के फ्लैगशिप, iPhone 17 Pro Max के डमी यूनिट के साथ रखा हुआ दिखाया गया है। खास बात यह है कि कथित iPhone 18 Pro सीरीज के डिवाइस का डिजाइन जाना-पहचाना ही लगता है, हालांकि इसमें कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं।
iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Ultra के डिजाइन लीक
नए लीक को टेक यूट्यूबर वादिम युरयेव ने अपने चैनल Max Tech के जरिए X पर शेयर किया है। युरयेव ने iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और एक कथित iPhone Ultra के डमी यूनिट्स की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिससे पता चलता है कि आने वाले Pro लाइन-अप का डिजाइन पिछले साल के मॉडलों के समान ही हो सकता है।
iPhone 17 Pro Max dummy vs iPhone 18 Pro Max dummy
युरयेव के अनुसार, iPhone 18 Pro सीरीज पिछले Pro मॉडलों की डिजाइन शैली को आगे बढ़ाएगी, लेकिन इसमें कैमरा मॉड्यूल पहले से काफी मोटा होगा। लीक तस्वीरों से पता चलता है कि कैमरे का रेक्टैंगुलर (आयताकार) प्लेटफॉर्म थोड़ा बड़ा हो सकता है और कैमरों को ढकने वाला ब्लैक ग्लास पहले की तुलना में ज्यादा बाहर निकला हुआ दिखता है।
उन्होंने आगे बताया कि iPhone 17 Pro Max की कुल मोटाई, कैमरा प्लैटो सहित, 11.23mm थी, जो iPhone 18 Pro Max में बढ़कर 11.54mm हो सकती है। वहीं, कैमरा बंप सहित कुल मोटाई-जो पहले 12.92mm थी-नए मॉडल में लगभग 13.77mm तक बढ़ सकती है।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max: स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
दोनों मॉडलों में LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले होगा। दोनों डिवाइस 1Hz–120Hz ProMotion एडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगे।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इन्हें A20 Pro चिप से लैस किया जा सकता है, जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर तैयार किए जाने की बात कही जा रही है। इसके साथ 12GB RAM मिलने की भी उम्मीद है।
कैमरे की बात करें तो, दोनों मॉडलों में वेरिएबल अपर्चर वाला 48MP का प्राइमरी सेंसर होने की उम्मीद है, हालांकि Pro Max में इससे बड़ा सेंसर हो सकता है। इनमें 5x ऑप्टिकल जूम वाला 48MP का टेट्राप्रिज्म टेलीफोटो लेंस और अपग्रेडेड 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी होने की संभावना है। दोनों डिवाइसों में फ्रंट कैमरा 24MP का होने की उम्मीद है।
अफवाहों के अनुसार, iPhone 18 Pro Max में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है, जिसकी क्षमता लगभग 5,100–5,200mAh होगी। इसके अलावा, दोनों मॉडलों में अंडर-डिस्प्ले Face ID टेक्नोलॉजी और Wi-Fi 7 और 5G जैसी एडवांस कनेक्टिविटी सुविधाएं भी हो सकती हैं।
Apple की iPhone 18 सीरीज का लॉन्च
Apple इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और एक कथित iPhone Ultra को लॉन्च कर सकता है। माना जा रहा है कि यह iPhone Ultra कंपनी का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है। हालांकि, Apple ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी या पुष्टि नहीं की है।