अगर आप आज भी पासपोर्ट बनवाने के लिए इधर-उधर चक्कर काटते हैं तो अब से इसे बंद कर दें क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर बैठे पासपोर्ट के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं और उसे कैसे री-इश्यू कर सकते है। दरअसल, भारत में पासपोर्ट के लिए आवेदन करना अब पासपोर्ट सेवा ऑनलाइन पोर्टल के जरिए एक आसान प्रोसेस बन गया है। नागरिक नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने को री-इश्यू कराने के लिए एक स्ट्रक्चर्ड प्रोसेस फॉलो कर सकते हैं, जिससे समय पर अपॉइंटमेंट और तेज प्रोसेसिंग सुनिश्चित होती है। अब आइए जानते हैं पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका
पासपोर्ट ऑनलाइन अप्लाई करने प्रक्रिया
पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत पासपोर्ट सेवा ऑनलाइन पोर्टल पर ‘Register’ ऑप्शन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन से होती है। यहां अप्लिकेंट को नाम, जन्मतिथि और ईमेल आईडी जैसी बेसिक डिटेल्स भरनी होती हैं। रजिस्ट्रेशन की पुष्टि ईमेल के माध्यम से होती है, जिसके बाद यूजर अपने क्रेडेंशियल्स से लॉगिन कर सकता है। ध्यान रखें कि लॉगिन पासवर्ड हर तीन महीने में रीसेट करना अनिवार्य है। लॉगिन करने के बाद, अप्लिकेंट को Services सेक्शन में जाकर ‘Apply for Fresh Passport/Re-issue of Passport’ ऑप्शन चुनना होता है। इस चरण में मौजूदा पते के आधार पर रीजनल पासपोर्ट ऑफिस (RPO) सेलेक्ट करना जरूरी है। चयनित RPO के हिसाब से सिस्टम नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) की जानकारी दिखा देता है।
ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म में इन डिटेल्स भरना होता है-
पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में कई चरण शामिल होते हैं, जिन्हें ध्यानपूर्वक भरना जरूरी है। जैसे- पासपोर्ट टाइप, अप्लिकेंट डिटेल्स, फैमिली डिटेल्स, एड्रेस इंफॉर्मेशन, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट, पिछला पासपोर्ट इंफॉर्मेशन (री-इश्यू के लिए), एडिशनल डिटेल्स, प्रीव्यू एंड वेरिफिकेशन। इन डिटेल्स को पूरा करने के बाद सिस्टम एक एप्लिकेशन रेफरेंस नंबर (ARN) जेनरेट करता है। बता दें कि फाइनल सबमिशन से पहले सभी जानकारी ध्यान से चेक करनी चाहिए क्योंकि बाद में बदलाव संभव नहीं होता।
एप्लिकेशन सबमिट करने के बाद, अप्लिकेंट्स को पासपोर्ट सर्विस फीस का पेमेंट करना जरूरी है। PSK या POPSK पर अपॉइंटमेंट बुकिंग केवल पेमेंट के बाद ही हो सकती है। पोर्टल नॉर्मल और तात्काल दोनों कोटा के ऑप्शन देता है, जिसमें तात्काल एलिजिबिलिटी पर डिपेंड करता है। नॉर्मल एप्लिकेशन में अपॉइंटमेंट तीन बार और तात्काल में एक बार तक रीशेड्यूल किया जा सकता है।
इसके बाद सिस्टम चुने गए सेंटर पर सबसे नजदीकी उपलब्ध अपॉइंटमेंट डेट दिखाता है। सफल पेमेंट के बाद, एक अपॉइंटमेंट कन्फर्मेशन स्क्रीन जेनरेट होती है और साथ ही SMS के जरिए भी डिटेल्स मिलती हैं।
पासपोर्ट बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
डॉक्यूमेंट्स इस बात पर निर्भर करते हैं कि ये फ्रेश अप्लिकेशन है या री-इश्यू। आमतौर पर मांगे जाने वाले डॉक्यूमेंट्स ये हैं:
चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सफेद बैकग्राउंड वाला हालिया पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी है। खास मामलों में जैसे पासपोर्ट खो जाना या सिंगल-पैरेंट एप्लिकेशन, एडिशनल एफिडेविट या एनेक्सचर मांगे जा सकते हैं।
अपॉइंटमेंट के समय वेरिफिकेशन के लिए सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स साथ लाना जरूरी है। वहीं, किसी भी मदद के लिए नेशनल कॉल सेंटर 1800-258-1800 पर संपर्क किया जा सकता है।
इस डिजिटल प्रक्रिया से पासपोर्ट के लिए आवेदन अब ज्यादा आसान और व्यवस्थित हो गया है, जिससे अप्लिकेंट्स फॉर्म सबमिशन से लेकर अपॉइंटमेंट बुकिंग तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मैनेज कर सकते हैं।