Republic Day Sale में फोन खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना होगी परेशानी

Republic Day Sale 2026: आज यानी 16 जनवरी से Amazon पर Republic Day Sale शुरू हो गई है, जबकि Flipkart पर यह सेल कल से शुरू होगी। अगर आप इस सेल का फायदा उठाना चाहते हैं, तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर जाकर अपने पसंद के मुताबिक डिवाइस खरीद सकते हैं।

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 1:20 PM
Story continues below Advertisement
Republic Day Sale में फोन खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना होगी परेशानी

Republic Day Sale 2026: आज यानी 16 जनवरी से Amazon पर Republic Day Sale शुरू हो गई है, जबकि Flipkart पर यह सेल कल से शुरू होगी। अगर आप इस सेल का फायदा उठाना चाहते हैं, तो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर जाकर अपने पसंद के मुताबिक डिवाइस खरीद सकते हैं। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि लोग बड़े फ्लैट डिस्काउंट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स देखकर जल्दबाजी में मोबाइल ऑर्डर कर देते हैं, जिससे उन्हें उनके हिसाब से डिवाइस नहीं मिल पाती और कई बार सही डिवाइस न मिलने की वजह से उन्हें परेशानी का भी सामना करना पड़ जाता है। वहीं, अगर आप भी इस सेल में नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इन 5 बातों का जरूर ध्यान रखें।

पुराना मॉडल न खरीदें

कई बार ऐसा होता है कि सेल के दौरान लोग कम कीमत देखकर 1 या 2 साल पुराना स्मार्टफोन खरीद लेते हैं, जिसके बाद उन्हें पछताने में आता है। क्योंकि पुराने मॉडल्स में लेटेस्ट प्रोसेसर, नए सॉफ्टवेयर अपडेट या लंबे वक्त तक सपोर्ट नहीं मिलता। जिस वजह से आगे चलकर हैंडसेट यूज करने में प्रॉब्लम आती है।


जरूरत सेट करें

जब भी आप सेल के दौरान फोन खरीदें तो सबसे पहले अपनी जरूरते सेट कर लें। मतलब आपको ये पता होना चाहिए की आप किस काम के लिए फोन खरीद रहे हैं। जैसे अगर आप गेमिंग के लिए फोन खरीदते हैं तो प्रोसेसर और RAM पर ज्यादा ध्यान दें। अगर आप कैमरा पसंद करते हैं तो कैमरा सेंसर और फीचर्स चेक करें। वहीं, अगर आप ज्यादा वीडियो देखते हैं, तो डिस्प्ले और बैटरी बैकअप चेक करें।

बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील

सेल के दौरान बैंक ऑफर और एक्सचेंज वैल्यू पर अक्सर 'Upto' लिखा होता है, जिस पर लोग अक्सर ध्यान नहीं देते। कई बार कार्ड ना होने या फोन की हालत ठीक न होने की वजह से आपको डील का फायदा नहीं मिलता। इसलिए फोन खरीदने से पहले ऑफर की शर्तें और एक्सचेंज रूल्स अच्छे से समझ लें।

RAM और स्टोरेज

अगर आप सेल के दौरान कम कीमत देखकर 4GB RAM या कम स्टोरेज वाला मोबाइल खरीदते हैं, तो ऐसा करने से बचें। क्योंकि आज के टाइम में कम स्टोरेज वाले फोन सक्सेस नहीं है। इसलिए कम से कम 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला फोन जरूर लें, ताकि आप लंबे वक्त तक इसका इस्तेमाल कर सकें।

रिव्यू और रेटिंग

सबसे खास बात यह है कि आजकल आपको फोन का रिव्यू और रेटिंग ऑनलाइन मिल जाता है। ऐसे में किसी भी फोन को खरीदने से पहले यूजर रिव्यू और एक्सपर्ट रिव्यू जरूर देख लें। क्योंकि कई बार तो फोन ऑनलाइन देखने में सही होते हैं, लेकिन रियल यूज में बैटरी, कैमरा या हीटिंग जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं।

यह भी पढ़ें: मुश्किल में स्मार्टफोन मार्केट! 2026 में घट सकती है बिक्री, कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी बन रही वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।