Best Wi-Fi router under 3000: अगर आप ऑनलाइन ऑफिस का काम या पढ़ाई करते हैं या फिर ऑनलाइन मूवी देखते हैं, तो आपको तेज इंटरनेट की जरूरत होती है। जिस वजह से आप घर में Wi-Fi लगवाते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि Wi-Fi लगवाने के बाद भी इंटरनेट की स्पीड स्लो ही रहती है। इसका कारण लोग इंटरनेट में खराबी बताते हैं। वहीं, कई लोग Wi-Fi राउटर का इस्तेमाल करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि Wi-Fi राउटर का इसमें क्या महत्व है।
Wi-Fi से हाई स्पीड इंटरनेट पाने के लिए राउटर का अच्छा होना बहुच जरूरी है। कई बार लोग हाई इंटरनेट स्पीड पाने के लिए घर के कोने-कोने में राउटर रख देते हैं, लेकिन उससे स्पीड नहीं मिलती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कमी इंटरनेट या फिर राउटर की लोकेशन में नहीं बल्कि राउटर में होती है।
अगर आपको भी अपने घर में लगे Wi-Fi से हाई स्पीड इंटरनेट नहीं मिल रही है, तो आपको अपने Wi-Fi राउटर को बदलने पर जोर देना होगा। इसलिए आज हम आपको 3000 हजार रुपये से कम में मिलने वाले कुछ बेस्ट Wi-Fi राउटर के बारे में बताने जा रहे हैं...
TENDA AC10 AC1200 Gigabit Wireless Router
1200 Mbps Wi-Fi स्पीड वाले डुअल बैंड राउटर की फ्रीक्वेंसी 5 GHz है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर यह राउटर केवल 1,999 रुपये का मिल रहा है।
TP-Link Archer AX10 Wi-Fi 6 Router
इस राउटर से आपको 1500 Mbps की इंटरनेट स्पीड मिल सकती है। यह Wi-Fi 6 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। यह डुअल बैंड राउटर 3 साल की वारंटी के साथ आता है। Flipkart पर इस राउटर की कीमत 2,999 रुपये है।
यह 4G Wi-Fi राउटर 5G सिम को सपोर्ट करता है। इसमें नैनो सिम स्लॉट दिया गया है। होम और ऑफिस के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। Amazon पर इस Wi-Fi राउटर की कीमत 1659 रुपये है।
Amazon पर इस Wi-Fi राउटर की कीमत 2029 रुपये है। इसमें माइक्रो सिम कार्ड स्लॉट मिलता है।
यह राउटर AI टेक्नोलॉजी से लैस है। यह WPA, WPA2 और लेटेस्ट WPA3 Wi-fi को सपोर्ट करता है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon पर इसकी कीमत 2,099 रुपये है।
TP-Link WiFi 6 AX1500 Mbps Archer AX10
यह राउटर Alexa को सपोर्ट करता है। इस वायरलेस राउटर की कीमत Amazon पर 2,599 रुपये है।