Aadhaar authentication history: भारत में आधार कार्ड को पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। चाहे आप बैंक में अकाउंट खुलवाना चाहते हों या फिर नया SIM खरीदना चाहते हो, सभी जगह आईडी वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इतने बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने के कारण आपका आधार नंबर कब और कहां यूज किया जा रहा है। अगर नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए जरूरी हो साबित सकती है। तो चलिए इस खबर को डिटेल में जानते हैं।
दरअसल, अगर आप यह जानना चाहते हैं कि पिछले 6 महीनों में आपके आधार का कब और कहां इस्तेमाल हुआ है, तो UIDAI इसके लिए एक आसान सुविधा देता है। इससे आप अपनी Aadhaar Authentication History चेक कर सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके आधार नंबर से कोई अनजान गतिविधि तो नहीं हुई।
ये सर्विस UIDAI के ट्रांसपेरेंसी और सेफ्टी बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा है। ये फीचर हर उस व्यक्ति के लिए काम करता है जिसके पास वैध Aadhaar और उससे जुड़ा एक्टिव मोबाइल नंबर है। अगर आपने कभी अपनी ऑथेंटिकेशन लॉग्स नहीं देखी हैं, तो ये प्रक्रिया आसान है और कुछ ही मिनटों में हो जाती है।
आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री क्यों देखना जरूरी है?
Aadhaar का इस्तेमाल कई बार eKYC, सब्सिडी, डिजिटल सिग्नेचर और फाइनेंशियल सेवाओं में होता है। ऐसे में अगर किसी ने आपकी जानकारी के बिना आपके आधार का उपयोग किया है, तो आप उसे पहचान सकते हैं।
हिस्ट्री देखने पर यदि आपको लगता है कि आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है तो आप तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आप टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल या help@uidai.gov.in पर ईमेल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं या फिर uidai.gov.in/file- लिंक पर ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं।
Authentication हिस्ट्री देखने के लिए आपको अपना 12-अंकों का Aadhaar नंबर या 16-अंकों का Virtual ID (VID) चाहिए होगा और UIDAI से लिंक मोबाइल नंबर का एक्सेस भी। सुरक्षा कारणों से रिपोर्ट को किसी अनरजिस्टर्ड नंबर से एक्सेस नहीं किया जा सकता।
पिछले छह महीनों में आपके आधार का कहां इस्तेमाल हुआ? ऐसे करें चेक:
अगर कोई एंट्री पहचान में न आए, तो UIDAI सलाह देता है कि उस सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करें जिसने रिक्वेस्ट भेजी थी। आप अतिरिक्त सुरक्षा के लिए अपने आधार बायोमेट्रिक्स को पोर्टल या mAadhaar ऐप के जरिए अस्थायी रूप से लॉक भी कर सकते हैं। ताकि सुरक्षा और बढ़ाई जा सके।