BGMI 4.1 Update: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) 4.1 अपडेट 13 नवंबर, 2025 को जारी किया जाएगा, जो Android और iOS प्लेटफॉर्म पर खिलाड़ियों के लिए नए फीचर्स और परफॉर्मेंस में बदलाव के साथ मैप एन्हांसमेंट लेकर आएगा। डेवलपर क्राफ्टन ने बताया की सभी डिवाइसों पर अपडेट स्टेप वाइज रोलआउट करने की योजना है, ताकि सभी खिलाड़ियों को गेम का नया और स्मूद एक्सपीरियंस मिल सके।
क्राफ्टन के अनुसार, BGMI 4.1 अपडेट अलग-अलग प्लेटफॉर्म के लिए कई स्टेप्स में जारी किया जाएगा। Android यूजर्स के लिए, अपडेट सुबह 6:30 बजे IST पर 30% रोलआउट के साथ शुरू होगा, सुबह 9:30 बजे तक 50% तक बढ़ेगा, और Google Play पर सुबह 11:30 बजे तक 100% हो जाएगा। iOS यूजर्स को ऐप स्टोर के जरिए सुबह 9:30 बजे IST पर पूरा रोलआउट प्राप्त होगा, जबकि पूरी APK फाइल ऑफिशियल BGMI वेबसाइट पर दोपहर 12:30 बजे IST तक उपलब्ध करा दी जाएगी।
नए फीचर्स और गेमप्ले में बदलाव
BGMI 4.1 अपडेट में कई इन-गेम फीचर्स और नए एडिशन शामिल हैं। प्रमुख अपडेट में से एक एरंगेल मैप में एक नया " Penguin Town" हॉट ड्रॉप लोकेशन शामिल है, जो थीम वाले लूट जोन और एक बड़ी पेंगुइन स्टैच्यू के अंदर छिपा हुआ एक समय-आधारित रिवॉर्ड क्रेट प्रदान करता है। खिलाड़ियों को Fish Rocket Launcher और बर्फ-आधारित गैजेट जैसे नए हथियारों का भी एक्सेस मिलेगा जो गेम में और ज्यादा टैक्टिकल मजा और चैलेंज जोड़ेंगे।
इस अपडेट में कई और दिलचस्प बदलाव किए गए हैं। अब गेम में Blue Fin Tuna Syringe नाम का एक नया कंज्यूमेबल आइटम जोड़ा गया है, जिसकी मदद से खिलाड़ी की स्पीड और रिकवरी दोनों बेहतर हो जाती हैं। इसके अलावा, अब खिलाड़ी नॉकआउट होने के बाद भी लूट आइटम कलेक्ट कर सकते हैं, जिससे गेमप्ले और स्मूद हो गया है। साथ ही, इस अपडेट के साथ Snow Festival Event की शुरुआत भी हो रही है, जिसमें खिलाड़ियों को विंटर-थीम वाले गेम मोड और खास रिवॉर्ड्स मिलेंगे।
BGMI 4.1 अपडेट, क्राफ्टन के बढ़ते फीचर अपडेट के जरिए यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की कोशिश करता है। धीरे-धीरे रोलआउट होने से सर्वर की स्टेबिलिटी बनी रहेगी और सभी डिवाइस पर गेम सही तरह से काम करेगा। इस अपडेट को BGMI Esports 2026 के अपकमिंग इवेंट्स की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।