iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने अचानक App Store से हटाया Telegram, जानिए क्या है पूरा मामला

Apple Telegram Removal: अगर आप Apple यूजर्स हैं तो आपको Telegram डाउनलोड और अपडेट करने में समस्या आ सकती है, क्योंकि मंगलवार को कंपनी ने सभी रिजन में iOS App Store से Telegram मैसेंजर को कुछ समय के लिए हटा दिया।

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 9:49 AM
Apple ने अचानक App Store से हटाया Telegram

Apple Telegram Removal: अगर आप Apple यूजर्स हैं तो आपको Telegram डाउनलोड और अपडेट करने में समस्या आ सकती है, क्योंकि मंगलवार को कंपनी ने सभी रिजन में iOS App Store से Telegram मैसेंजर को कुछ समय के लिए हटा दिया। हालांकि, जिन लोगों के iPhone में पहले से Telegram मौजूद था, उनके लिए ऐप पहले की तरह काम कर रहा था।

बता दें कि Apple ने iOS स्टोर से Telegram ऐप को हटाने की वजह अभी तक नहीं बताई है। वहीं, Telegram ने भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। गौरतलब है कि 2018 में भी कंटेंट से जुड़ी समस्याओं के कारण इसे कुछ समय के लिए हटाया गया था।


एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटनाक्रम टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव के इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किए जाने और उन पर कथित तौर पर आतंकवाद में मदद और उकसावे का आरोप लगने के कुछ दिनों बाद हुआ है।

रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) के बयान के मुताबिक, "टेलीग्राम मैसेंजर पर वे चैनल, चैट और बॉट अभी भी मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल यूक्रेनी सुरक्षा एजेंसियां ​​रूस के अंदर आतंकवादी हमले और बड़े पैमाने पर हत्याएं करने के लिए करती हैं।"

एजेंसी के अनुसार, यूक्रेन के ऑपरेटिव्स ने इस प्लेटफॉर्म पर खुद को युवा महिलाओं के तौर पर पेश किया, युवा पुरुषों से बातचीत कर उन्हें हमले करने के लिए बहकाया। FSB ने बताया है कि जुलाई 2025 से, इस सर्विस से जुड़े 46 यूजर्स को रूस के 16 इलाकों में हिरासत में लिया गया है। उन पर आगजनी से लेकर पुलिस अधिकारियों पर हमले तक के आरोप हैं। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें: ना कोई चेतावनी, ना कोई कारण... WhatsApp ने क्यों बंद कर दिए कई यूजर्स के अकाउंट?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।