Airtel Postpaid यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, ₹50 बढ़ी कीमत, फ्री मिलेगा International Roaming Pack

Airtel Postpaid Plans: अगर आप Airtel का पोस्टपेड कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, कंपनी ने अपने पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है और अपने प्लान्स में बदलाव करते हुए ग्राहकों को हर साल एक मुफ्त इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप देने की सुविधा दी है।

अपडेटेड Oct 07, 2026 पर 3:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Airtel Postpaid यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, ₹50 बढ़ी कीमत

Airtel Postpaid Plans: अगर आप Airtel का पोस्टपेड कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, कंपनी ने अपने पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है और अपने प्लान्स में बदलाव करते हुए ग्राहकों को हर साल एक मुफ्त इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप देने की सुविधा दी है। बता दें कि ये प्लान 8 अक्टूबर, 2026 से लागू होंगे।

कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, मौजूदा पोस्टपेड ग्राहकों को एक महीने के भीतर उनके मौजूदा प्लान के सबसे नजदीकी अगले प्लान में शिफ्ट कर दिया जाएगा। Airtel के एक अधिकारी ने बताया कि फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का यह फायदा करीब 2,000 रुपये की कीमत का है।


यह फ्री रोमिंग पैक 5 दिनों के लिए वैलिड होगा। इसमें 5GB डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग, 25 आउटगोइंग SMS और फ्री इनकमिंग SMS की सुविधा मिलेगी। ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक इस पैक को कभी भी एक्टिवेट कर सकेंगे। वहीं, फैमिली पोस्टपेड प्लान में शामिल हर सदस्य को इस फ्री रोमिंग बेनिफिट का फायदा मिलेगा।

एयरटेल पोस्टपेड प्लान: कीमत और फायदे

प्लान SIM की संख्या मुख्य फायदे सब्सक्रिप्शन इंटरनेशनल रोमिंग
₹499 1 अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, स्पैम व फ्रॉड से सुरक्षा Xstream Play Premium, Google One हर SIM पर साल में 1 फ्री ट्रिप
₹749 2 अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, स्पैम व फ्रॉड से सुरक्षा Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium, Google One हर SIM पर साल में 1 फ्री ट्रिप
₹1,049 3 अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, स्पैम व फ्रॉड से सुरक्षा Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium, Google One हर SIM पर साल में 1 फ्री ट्रिप
₹1,249 4 अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, स्पैम व फ्रॉड से सुरक्षा Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium, Google One हर SIM पर साल में 1 फ्री ट्रिप
₹1,449 4 अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, स्पैम व फ्रॉड से सुरक्षा Netflix Basic, Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium, Google One हर SIM पर साल में 1 फ्री ट्रिप
₹1,799 5 अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, स्पैम व फ्रॉड से सुरक्षा Netflix Standard, Apple iCloud+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar, Xstream Play Premium, Google One हर SIM पर साल में 1 फ्री ट्रिप

Airtel Postpaid में मिलेंगे ये फायदे

इंटरनेशनल रोमिंग के अलावा Airtel के नए पोस्टपेड प्लान में कई दूसरे फायदे भी मिलेंगे। इनमें अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ 5G पर Fast Lane टेक्नोलॉजी और स्पैम व फर्जी लिंक से नेटवर्क लेवल पर सुरक्षा शामिल है।

इसके अलावा अलग-अलग प्लान के हिसाब से ग्राहकों को Amazon Prime, Netflix, Apple Music, Apple iCloud+, JioHotstar, Xstream Play Premium और Google One जैसे सब्सक्रिप्शन भी दिए जाएंगे।

ग्राहक Airtel App के जरिए नए पोस्टपेड प्लान पर अपग्रेड कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी Airtel स्टोर जाकर भी प्लान बदला जा सकता है। वहीं, जो लोग अभी Airtel यूज नहीं करते हैं, वे भी 8 अक्टूबर से Airtel App या स्टोर के जरिए पोस्टपेड कनेक्शन ले सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।