Vivo और iQOO यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, नया Origin OS जल्द मिलेगा इंडिया में

स्मार्टफोन कंपनी Vivo चीन में अपने यूजर्स के लिए नया Origin OS लाने जा रहा है। इस समय ज्यादातर Vivo और iQOO फोन्स Android 15 पर बेस्ड Origin OS 5 पर चलते हैं। Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 अगले महीने पेश किया जाएगा।

अपडेटेड Sep 20, 2025 पर 5:04 PM
Story continues below Advertisement
Vivo और iQOO यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, नया Origin OS जल्द मिलेगा इंडिया में

स्मार्टफोन कंपनी Vivo चीन में अपने यूजर्स के लिए नया Origin OS लाने जा रहा है। इस समय ज्यादातर Vivo और iQOO फोन्स Android 15 पर बेस्ड Origin OS 5 पर चलते हैं। Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 अगले महीने पेश किया जाएगा। अपकमिंग Vivo X300 सीरीज सबसे पहली सीरीज होगी जो बॉक्स से ही Origin OS 6 पर चलेगी। वहीं, एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि कंपनी इंडिया में भी Funtouch OS को हटाकर Origin OS लाने की तैयारी कर रही है।

टिप्स्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि भारत में Vivo और iQOO स्मार्टफोन जल्द ही Origin OS इंटरफेस पर चलने लगेंगे। हालांकि, टिपस्टर ने इसे ‘Confirmed’ बताया है। लेकिन इसे तब तक पक्का नहीं माना जा सकता जब तक कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल अपडेट न मिले।

वैसे अगर ये जानकारी सही साबित होती है तो Vivo धीरे-धीरे Funtouch OS को हटाकर Origin OS लाएगा। इससे भारतीय यूजर्स को भी चीन जैसा ही एक यूनिफाइड एक्सपीरियंस मिलेगा। फिलहाल भारत में Vivo और iQOO स्मार्टफोन Funtouch OS पर चलते हैं।


Origin OS के भारत में लॉन्च को लेकर यह पहली बार नहीं है जब चर्चा हो रही है। कुछ हफ्ते पहले Reddit के r/Vivo थ्रेड पर एक यूजर ने, जिसने खुद को Vivo India का कर्मचारी बताया, दावा किया था कि Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 भारत में भी रोल आउट होगा। हालांकि, उस यूजर ने कोई निश्चित तारीख नहीं बताई। शुरुआत हाई-एंड मॉडल्स से होने की संभावना है, और बाद में यह मिड-रेंज और एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स तक पहुँच सकता है।

वहीं, Vivo ने पुष्टि की है कि Android 16 बेस्ड Origin OS 6 चीन में 10 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इसके तहत Vivo X300 और Vivo X300 Pro स्मार्टफोन्स सबसे पहले इस लेटेस्ट OS पर चलने वाले डिवाइस हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Perplexity लाया धमाकेदार फीचर, अब WhatsApp से बनाएं ट्रेंडिंग साड़ी फोटो

Ashwani Kumar Srivastava

Ashwani Kumar Srivastava

First Published: Sep 20, 2025 5:04 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।