Amazon Great Indian Festival 2026 Sale आज सभी खरीदारों के लिए शुरू हो गई है, जिसमें कई इलेक्ट्रॉनिक्स पर डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं। इस सेल में MacBook Neo 13 पर भी एक खास डील मिल रही है। सीधे डिस्काउंट के अलावा, खरीदार कैशबैक, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं। MacBook Neo 13 में Apple की A18 Pro चिप लगी है। साथ ही इसमें Liquid Retina डिस्प्ले और 8GB RAM दी गई है। Amazon पर SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। यह ऑफर क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू है।
Apple MacBook Neo 13 पर डिस्काउंट
Amazon Great Indian Festival 2026 सेल के दौरान Apple का MacBook Neo 13 लैपटॉप Rs. 64,990 में मिल रहा है। जबकि इसकी लिस्टेड MRP Rs. 79,900 है। यानी इस लैपटॉप पर ग्राहकों को सीधे 14,910 रुपये की बचत हो रही है। वहीं, SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। क्रेडिट कार्ड EMI से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को भी इस ऑफर का फायदा मिलेगा।
कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को Amazon Pay Balance के रूप में 3,424 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। इतना ही नहीं, चुनिंदा ट्रांजैक्शन पर नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है। ऐसे में इन सभी ऑफर्स का फायदा उठाकर MacBook Neo 13 को और कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
इसके अलावा, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से खरीदारी करने पर ग्राहक नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर के तहत ग्राहक ब्याज पर 1,785 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। EMI की शुरुआत 2,442 रुपये प्रति महीने से होती है, जिसे 36 महीने तक चुकाया जा सकता है।
पुराना लैपटॉप बदलकर नया MacBook लेने वालों के लिए भी Amazon ने एक्सचेंज ऑफर दिया है। Great Indian Festival 2026 सेल में MacBook Neo खरीदने पर पुराने लैपटॉप के बदले 19,050 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है।
ग्राहक Amazon Pay Later के जरिए भी MacBook Neo खरीद सकते हैं। वहीं, Amazon Business अकाउंट से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को GST Input Tax Credit के जरिए 18% प्रतिशत तक की बचत का फायदा मिल सकता है।
Apple MacBook Neo 13 के फीचर्स
MacBook Neo में Apple का A18 Pro चिप दिया गया है। इसमें 8GB यूनिफाइड मेमोरी और 256GB SSD स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप में 13 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 1080p FaceTime HD वेब कैमरा मिलता है। इसके अलावा, लैपटॉप में डुअल-स्पीकर सेटअप दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए MacBook Neo में Wi-Fi 6E और Bluetooth 6 का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 36.5Wh की बैटरी मिलती है, जिसे 20W USB Type-C अडैप्टर से चार्ज किया जा सकता है।
सिक्योरिटी के लिए लैपटॉप में Touch ID का फीचर भी दिया गया है। हालांकि, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की यह सुविधा 512GB स्टोरेज वाले मॉडल में उपलब्ध है।