MindOne Pro AI: अगर आपको ऐसा फोन मिल जाए जिसमें फ्री ग्लोबल इंटरनेट सर्विस मिल रही हो, तो आपको कैसा लगेगा? शायद आप भी सोच रहे होंगे ये कैसा झूठ है, आज के समय में कौन फ्री में इंटरनेट सर्विस देता है, तो हम आपको बता दें कि चीन की दिग्गज टेक कंपनी iKKO एक खास तरह का फोन लेकर आई है, जिसका नाम MindOne Pro AI स्मार्टफोन है। इस फोन की चर्चा काफी जोरों पर हैं, क्योंकि इसमें तीन ऐसे तीन बेहतरीन फीचर दिए गए हैं, जो इन्हे और स्मार्टफोन्स से खास बनाते हैं। पहला यह कि फोन में AI टूल्स हैं, दूसरा फोन की साइज एक क्रेडिट कार्ड जितनी ही है और तीसरा यह कि फोन की में फ्री ग्लोबल इंटरनेट की सर्विस मिलने वाली है। फोन की कीमत 400 US डॉलर है, भारतीय करेंसी के हिसाब से यह फोन 34,904 रुपये का है। बता दें कि यह कंपनी अब तक शानदार ईयरबड्स और अवॉर्ड विनिंग एक्टिवबड्स के लिए जानी जाती थी। अब आइए इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।
क्रेडिट कार्ड जितना छोटा है फोन
MindOne Pro AI एक छोटा सा फोन है, जिसका साइज क्रेडिट कार्ड जितना है। इस फोन का आकार सिर्फ 86 x 72 मिलीमीटर और मोटाई 8.9 मिलीमीटर है। यह आसानी से आपकी हथेली या छोटी जेब में फिट हो जाता है। भले ही यह छोटा है, लेकिन पूरी तरह से Android 15 स्मार्टफोन का काम करता है। इस फोन में 4.02-inch की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
यह स्मार्टफोन कई खास फीचर्स के साथ आता है। इसमें बिल्ट-इन AI टूल्स, मुफ्त ग्लोबल इंटरनेट और डुअल ऑपरेटिंग सिस्टम दिए गए हैं। डुअल सिस्टम की मदद से यह Android 15 के साथ iKKO का खास AI OS भी चलाता है। यह AI OS हल्का और तेज है, जिसे खासतौर पर ट्रांसलेशन, वॉयस-टू-टेक्स्ट और मीटिंग नोट्स जैसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका ट्रांसलेशन फीचर गूगल लेंस से भी ज्यादा बेहतर है।
मिलेगा 180 डिग्री घूमने वाला कैमरा
इस छोटे फोन की स्क्रीन सैफायर ग्लास से बनी है, जो ज्यादातर फोन्स में इस्तेमाल होने वाले गोरिल्ला ग्लास से ज्यादा मजबूत मानी जाती है। इस पर खरोंच नहीं आ सकती है। फोन के डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन कितना है, ये बात सामने नहीं आई है। इसका 50MP का कैमरा रियर और सेल्फी दोनों के लिए इस्तेमाल होता है क्योंकि यह 180 डिग्री घूम सकता है।
इस फोन में नोवालिंक vSIM सिस्टम दिया गया है, जो 60 से ज्यादा देशों में AI टूल्स के लिए फ्री इंटरनेट प्रदान करता है। यानी गूगल मैप्स या ट्रांसलेशन जैसे टूल्स इस्तेमाल करने के लिए आपको सिम कार्ड या वाई-फाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर ज्यादा डेटा चाहिए तो 140 देशों में vSIM टॉप-अप का ऑप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा, इसमें एक नैनो सिम स्लॉट है, जो 4G+ कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। अब सवाल उठता है कि इस समय 5G का दौर चल रहा है, तो कंपनी ने 4G+ ही क्यों चुना? इसका जवाब है - बेहतर बैटरी लाइफ और आसान रोमिंग सपोर्ट को लिए।