WhatsApp Avatar: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर अपडेट करता रहता है। इस बार भी कंपनी ने यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट किया है। जी हां, WhatsApp अब आपको सीधे ऐप के अंदर अपने खुद के पर्सनलाइज्ड अवतार बनाने की सुविधा देता है। इससे आप कस्टम स्टिकर के साथ अपनी पहचान दिखा सकते हैं और अपना अवतार अपने प्रोफाइल फोटो के रूप में भी सेट कर सकते हैं। यह फीचर भारत और दुनिया भर में Android और iOS दोनों डिवाइस पर उपलब्ध है।
