हैकर्स का सबसे बड़ा साइबर अटैक! Apple, Facebook और Google के 16 अरब पासवर्ड लीक, क्या आप भी बने शिकार?

Cyber ​​Attack News: दिग्गज टेक कंपनी Apple, Google, Facebook और Telegram के करोड़ों यूजर्स पर अब तक का सबसे बड़ा साइबर अटैक हुआ है। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ने अब तक के सबसे बड़े डेटा चोरी का खुलासा किया है, जिससे दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लोगों के 16 अरब से अधिक पासवर्ड और लॉगइन क्रेडेंशियल ऑनलाइन लीक हो गए हैं

अपडेटेड Jun 20, 2025 पर 2:51 PM
Cyber ​​Attack News: अपराधी इस संवेदनशील जानकारी का यूज करके बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी कर सकते हैं

Cyber ​​Attack News: अगर आप Facebook, Google, Apple, GitHub और Telegram यूज करते हैं तो सावधान हो जाएं। अमेरिकी दिग्गज टेक कंपनी Apple, Google, Facebook और Telegram के करोड़ों यूजर्स पर अब तक का सबसे बड़ा साइबर अटैक हुआ है। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ने अब तक के सबसे बड़े डेटा चोरी का खुलासा किया है, जिससे दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लोगों के 16 अरब से अधिक पासवर्ड और लॉगइन क्रेडेंशियल ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

साइबर अपराधी इन पासवर्डों का फायदा उठाकर यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स, फोटो और वीडियो का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे डाटाबेस हिस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा लीक माना जा रहा है। गूगल ने इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। एक्सपर्ट के मुताबिक, अपराधी इस संवेदनशील जानकारी का यूज करके बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी कर सकते हैं।

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के अनुसार, 16 अरब से अधिक लॉगिन क्रेडेंशियल ऑनलाइन हो गए हैं। अमेरिकी मैगजीन फोर्ब्स और रिसर्च फर्म Cybernews ने अपने स्टडी में पाया है कि 16 अरब (1,600 करोड़) से ज्यादा यूजर्स के लॉगिन आईडी और पासवर्ड ऑनलाइन चुराए गए हैं। ये क्रेडेंशियल विभिन्न सर्विस तक पहुंचने वाले यूजर्स के हैं।


इनमें कुछ सरकारी प्लेटफॉर्म के साथ Apple, Facebook, Google, GitHub और Telegram जैसी कंपनियों की तरफ से दी जाने वाली सर्विस शामिल हैं। फोर्ब्स में गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, लीक से 16 अरब लॉगिन क्रेडेंशियल और पासवर्ड उजागर हुए। इसके कारण Google ने अरबों यूजर्स को अपने पासवर्ड बदलने के लिए कहा।

FBI ने अमेरिकियों को SMS में संदिग्ध लिंक खोलने के खिलाफ चेतावनी दी है। इतने बड़े लेवल पर डेटासेटों की चोरी के बारे में पहले कभी रिपोर्ट नहीं की गई थी। इसलिए प्रभावित सभी डेटा को नया माना जा रहा है। Facebook, Google, Apple, GitHub और Telegram के यूजर्स को अलर्ट कर दिया गया है।

इन लोकप्रिय प्लेटफॉर्म के यूजर्स की निजी जानकारी खतरे में है। एक्सपर्ट का कहना है कि हैकर्स लोगों के बैंक अकाउंट को भी हैक कर सकते हैं। ज्यादातर लीक डेटा URL के फॉर्मेट में है। फिर उसमें लोगों के लॉगइन और पासवर्ड है।

ये भी पढे़ं- PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी ने बिहार को दी ₹5,900 करोड़ की सौगात, पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ

इससाइबर अटैक कांड ने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि क्या Facebook, Google, Apple, GitHub और Telegram जैसी दिग्गज कंपनियों के पास अकाउंट वाकई सेफ है या नहीं? इस चोरी के बाद एक्सपर्ट का कहना है कि हैकर्स विभिन्न सरकारी दफ्तरों में भी सेंध लगा सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर समय रहते इस साइबर हमले से निपटा नहीं गया तो लोगों को फिशिंग अटैक, आईडी थेफ्ट और यहां तक कि अकाउंट का कंट्रोल तक खोना पड़ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।