Cyber Attack News: अगर आप Facebook, Google, Apple, GitHub और Telegram यूज करते हैं तो सावधान हो जाएं। अमेरिकी दिग्गज टेक कंपनी Apple, Google, Facebook और Telegram के करोड़ों यूजर्स पर अब तक का सबसे बड़ा साइबर अटैक हुआ है। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर ने अब तक के सबसे बड़े डेटा चोरी का खुलासा किया है, जिससे दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लोगों के 16 अरब से अधिक पासवर्ड और लॉगइन क्रेडेंशियल ऑनलाइन लीक हो गए हैं।
