हमारे जीवन में WhatsApp का महत्व ज्यादा बढ़ गया है। चाहे ऑफिस हो या नॉर्मली बातचीत करना हो इसका यूज हर जगह लगातार हो रहा है। देखा जाए तो यह एक तरह से जीवन का हिस्सा बन चुका है। WhatsApp के जरिए कई महत्वपूर्ण PDF फाइलें, फोटो, डॉक्यमेंट्स भेजे जाते हैं, जो हमारे लिए जरूरी होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हैकर्स के लिए आपके WhatsApp को हैक करना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। जिससे आपके डॉक्यूमेंट्स या जरूरी जानकारी उनके पास चली जाती है। ऐसे में आप घबराएं नहीं, बल्कि आप अपने WhatsApp पर सिर्फ एक सेटिंग ऑन करके उसे हैकर प्रूफ बना सकते हैं। जी हां, ऐसा बताया है साइबर सिक्योरिटी के मामलों के एक्सपर्ट साइबर दुबे उर्फ अमित दुबे ने। चलिए डिटेल में जानते हैं कि आखिर टेक् एक्सपर्ट्स की WhatsApp यूजर्स के लिए क्या राय है?
खतरे में है आपका WhatsApp?
देखा जाए तो आए दिन WhatsApp से जुड़े स्कैम की खबर आती रहती है। किसी के अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए हैं, तो किसी के डॉक्यूमेंट्स चोरी हो गए हैं या फिर किसी की फोटो व्हाट्सएप से चुरा कर लिक कर दी गई है। ये घटनाएं आज के समय में कोई नई नहीं है। इसलिए सरकार की ओर से भी WhatsApp में मौजूद सिक्योरिटी से जुड़ी खामियों से जुड़ी चेतावनियां आए दिन आती रहती हैं। ऐसे में अगर कहा जाए कि आपका WhatsApp खतरे में है, तो कुछ गलत नहीं होगा। हालांकि इस बात से चिंतित होकर आप WhatsApp का इस्तेमाल करना तो बंद नहीं कर सकते। ऐसे में साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट अमित दुबे ने स्कैमर्स से बचने के लिए बताया कि अगर आप अपने WhatsApp की टू स्टेप वेरिफिकेशन सेटिंग को ऑन कर दें, तो आपका WhatsApp हैकर फ्रूफ हो जाता है। यानी की कोई भी आपके WhatsApp को फिर हैक नहीं कर पाएगा।
जानें क्या है टू स्टेप वेरिफिकेशन?
टू स्टेप वेरिफेकशन WhatsApp की सिक्योरिटी से जुड़ी अहम सेटिंग है। इसकी मदद से कोई दूसरा व्यक्ति किसी भी तरह से आपके व्हाट्सऐप का एक्सेस नहीं ले सकता। इसे आप खुद सेट कर सकते हैं। सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर इस सेटिंग को सेटअप कैसे किया जाता है और फिर समझेंगे कि यह आपके WhatsApp अकाउंट को हैकर प्रूफ कैसे बनाता है।
ऐसे सुरक्षित रहेगा WhatsApp अकाउंट
जब भी आप अपने फोन में WhatsApp सेटअप करते हैं, तो वेरिफिकेशन के लिए आपके नंबर पर एक पिन भेजा जाता है। साइबर एक्सपर्ट अमित दुबे बताते हैं कि अगर किसी के पास आपका फोन नंबर पहुंच जाए, तो वह इस पिन का इस्तेमाल करके आसानी से आपके WhatsApp अकाउंट का एक्सेस चुरा सकता है। इसी खतरे से बचाने के लिए WhatsApp में टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर दिया गया है। इसे ऑन करने पर, कोई भी आपके अकाउंट में तभी लॉग इन कर पाएगा जब वह वह पिन डालेगा जो आपने खुद सेट किया है। ध्यान रहे, पिन ऐसा होना चाहिए जिसका कोई अंदाज़ा न लगा सके। अगर आप 123456, जन्मतिथि या कोई आसान नंबर चुनते हैं, तो कोई भी हैकर उसे आसानी से क्रैक कर सकता है और टू-स्टेप वेरिफिकेशन भी बेकार हो जाएगा। लेकिन अगर पिन मजबूत और मुश्किल होगा, तो कोई भी आपके अकाउंट तक नहीं पहुंच पाएगा।
यह फीचर उस समय भी बेहद उपयोगी साबित होता है जब आपका फोन चोरी हो जाए। ऐसी स्थिति में आप किसी और फोन से लॉग इन करके चोर को आपके WhatsApp अकाउंट तक पहुंचने से रोक सकते हैं।