सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ग्रोक (एआई) ने जबरदस्त तहलका मचाए हुए है। दुनिया में घटी कोई भी घटना के बारे में पूछे गए सवाल को लेकर ग्रोक तुरंत और सटीक जवाब देता है। कई बार इस एआई के जवाब तो वायरल हो जाते हैं। वहीं अब ग्रोक और भी ज्यादा स्मार्ट बनने जा रहा है, मतलब इसमें और भी फीचर जुड़ने जा रहे हैं। एलन मस्क ने घोषणा की है कि उनके AI चैटबॉट ग्रोक में दो नए फीचर इमेजिन (Imagine) और वैलेंटाइन (Valentine) जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं। ये फीचर पहले ग्रोक के हैवी यूजर्स के लिए बीटा वर्जन में उपलब्ध कराए जाएंगे।
मस्क ने नए फीचर्स के बारे में जानकारी X पर पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, "ग्रोक हैवी यूजर्स जल्द ही इमेजिन और वैलेंटाइन के बीटा वर्जन का इस्तेमाल कर पाएंगे।" इन नए फीचर्स के जरिए ग्रोक अब सिर्फ चैट करने वाला AI नहीं रहेगा, बल्कि अब यह वीडियो भी बना सकेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर में एक स्पाइसी मोड होगा, जिसमें यूजर्स 6 सेकंड का वीडियो क्लिप बना पाएंगे। ये फीचर साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है, लेकिन इस पर विवाद अभी से खड़ा हो गया है। कई यूजर्स चाहते हैं कि इस फीचर लॉन्च ना किए जाए। इसको लॉन्च करने से अश्लीलता को बढ़ावा मिल सकता है।
अब टेक्स्ट से वीडियो बनाएगा ग्रोक
ग्रोक का नया फीचर ‘इमेजिन’ अब टेक्स्ट को वीडियो में बदल सकेगा, वो भी साउंड के साथ। यह फीचर ग्रोक के अपने ऑरोरा इंजन से चलेगा है। इमेजिन की मदद से आप सिंपल टेक्स्ट लिखकर छोटे और शेयर करने लायक वीडियो कुछ ही आसान स्टेप्स में बना सकते हैं। इसमें ऑडियो भी शामिल होगा, जिससे वीडियो और भी इफेक्टिव बनेंगे। ये नया फीचर सिर्फ सुपरग्रोक यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगा और इसका बीटा वर्जन अक्टूबर में शुरू होगा। इसी के साथ अब ग्रोक का स्टैंडअलोन ऐप भी डाउनलोड किया जा सकता है, जिसमें ये खास सुविधा मिलेगी। इस फीचर में एक स्पाइसी मोड होगा, जिसमें यूजर्स 6 सेकंड का वीडियो क्लिप बना पाएंगे। ये नया फीचर साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है।
ग्रोक को मिला नया दोस्त ‘वेलेंटाइन’
ग्रोक में अब एक नया एआई फीचर ‘वेलेंटाइन’जोड़ा गया है , जो एक आभासी दोस्त की तरह काम करेगा। इसका चेहरा, व्यक्तित्व और एक दिलचस्प कहानी है। वेलेंटाइन का लुक ऐनिमे स्टाइल से बेस्ज है और इसमें पॉप संस्कृति और साइंस फिक्शन का असर भी दिखाई देता है। एलन मस्क ने बताया कि इसका नाम "स्ट्रेंजर इन अ स्ट्रेंज लैंड" नामक किताब के मुख्य किरदार वेलेंटाइन से लिया गया है। वही किताब जिससे "ग्रोक" शब्द आया है। वेलेंटाइन का व्यक्तित्व "ट्वाइलाइट" के एडवर्ड कलन और "फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे" के क्रिश्चियन ग्रे के मेल जैसा है। यह फीचर ग्रोक को इंसानों के करीब लाने के लिए नया कदम है।
लोग क्यों कर रहे हैं विरोध
Grok के नए फीचर्स ‘इमेजिन’ और ‘वेलेंटाइन’ को लेकर कुछ यूजर्स और एक्सपर्ट चिंता जता रहे हैं। उनका कहना है कि इस नए फीचर का गलत इस्तेमाल हो सकता है, खासकर ऐसे वीडियो बनाने में जो फेक या अश्लील हों। पहले भी कई लोग इस बात को लेकर चिंतित थे कि AI की मदद से फेक इमेज बनाई जा रही हैं। अब जब वीडियो बनाने का फीचर भी आ गया है, तो उन्हें लगता है कि यह समस्या और बढ़ सकती है।