BSNL का सबसे सस्ता 30 दिन वाला प्लान पेश, सिर्फ ₹7.5 रोजाना में मिलेगा 2.5GB डेटा और कॉलिंग का मजा

BSNL: भारत की सरकारी टेलकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्लान अक्सर लेकर आती रहती है। इस बार भी कंपनी ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। जिसमें यूजर्स को कम कीमत में ज्यादा डेटा मिलेगा।

अपडेटेड May 11, 2026 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
BSNL का सबसे सस्ता 30 दिन वाला प्लान पेश, सिर्फ ₹7.5 रोजाना में मिलेगा 2.5GB डेटा

BSNL: भारत की सरकारी टेलकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्लान अक्सर लेकर आती रहती है। इस बार भी कंपनी ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। जिसमें यूजर्स को कम कीमत में ज्यादा डेटा मिलेगा। BSNL का यह ₹225 वाला प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए खास है जो रोजाना ज्यादा मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और कम खर्च में बेहतर डेटा बेनिफिट चाहते हैं। इस प्लान में आपको और क्या-क्या मिलेगा चलिए जानते हैं।

प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

BSNL के ₹225 प्रीपेड प्लान में यूजर्स को हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, वो भी किसी भी नेटवर्क पर और रोजाना 100SMS का फायदा भी शामिल है। आज के समय में ज्यादातर लोग वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास, ऑफिस और गेमिंग के लिए ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में रोजाना 2.5GB डेटा कई यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।


सिर्फ ₹7.5 में ऱोजाना मिलेगा इंटरनेट और कॉलिंग

सरकारी टेलिकॉम कंपनी के इस 225 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों के लिए है। अगर कुल कीमत को पूरे महीने के हिसाब से बांटें तो यूजर्स को रोजाना करीब ₹7.5 खर्च करना पड़ता है। इस प्लान में हर दिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलती है, जो कई लोगों के लिए एक अच्छा ऑफर माना जा सकता है। खासकर उन यूजर्स के लिए यह फायदेमंद है जिन्हें कम वैलिडिटी में ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। हालांकि, डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड टेलीकॉम कंपनी की Fair Usage Policy के अनुसार कम हो सकती है।

BSNL का यह प्लान प्राइवेट कंपनियों से कैसे अलग है?

भारत में फिलहाल Bharti Airtel और Vodafone Idea जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां भी कई प्रीपेड प्लान ऑफर करती हैं। लेकिन BSNL का यह प्लान खासतौर पर ज्यादा डेली डेटा अलॉटमेंट की वजह से चर्चा में है। कई प्राइवेट कंपनियां इसी प्राइस रेंज वाले प्लान्स में कम डेटा देती हैं, जबकि BSNL अपने यूजर्स को 2.5GB प्रतिदिन इंटरनेट ऑफर कर रहा है। यही वजह है कि यह प्लान हाई डेटा यूजर्स को ज्यादा आकर्षित कर सकता है।

नहीं मिलेगा OTT का फायदा

हालांकि, BSNL के इस प्लान के तहत यूजर्स को OTT या एंटरटेनमेंट सब्सक्रिप्शन जैसे अतिरिक्त फायदे नहीं मिलेंगे। इसके लिए उन्हें अलग से रिचार्ज कराना होगा। बता दें कि आजकल कई टेलिकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स में OTT ऐप्स का एक्सेस देती हैं, लेकिन BSNL ने इन सभी को नजरअंदाज कर केवल यूजर्स को कॉलिंग, SMS और मोबाइल इंटरनेट जैसी सुविधाएं दी हैं।

BSNL के 4G नेटवर्क का हो रहा विस्तार

BSNL देश के कई हिस्सों में अपनी 4G सेवाओं को तेजी से बढ़ा रही है। कंपनी घरेलू टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ मिलकर अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर भी काम कर रही है, ताकि यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

हालांकि, असली अनुभव काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आपके इलाके में BSNL का नेटवर्क और 4G कवरेज कितना मजबूत है। जिन जगहों पर BSNL की नेटवर्क सुविधा अच्छी है, वहां यह प्लान यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद और किफायती साबित हो सकता है।

कहां से कराए रिचार्ज?

यूजर्स इस 225 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट, कंपनी के मोबाइल ऐप और कई ऑनलाइन रिचार्ज प्लेटफॉर्म्स पर जाकर रिचार्ज करा सकते हैं। जो लोग कम बजट में ज्यादा डेटा और कॉलिंग बेनिफिट चाहते हैं, उनके लिए BSNL का यह नया प्लान फादेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Oppo Find X9 Ultra और X9s भारत में इस महीने करेगी एंट्री, जानें लॉन्च डेट, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।