iOS 26 में Liquid Glass से लेकर Live Translation तक, जानें सारे 26 नए फीचर्स

Apple ने iOS 26 का स्टेबल अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी कई महीनों की टेस्टिंग के बाद अब अपने करोड़ों iPhones के लिए यह अपडेट लेकर आई है। इस अपडेट में कंपनी ने Liquid Glass के नाम से नया डिजाइन लैंग्वेज पेश किया है, जो पूरे यूजर इंटरफेस (UI) को एक ट्रांसपेरेंट लुक देता है।

अपडेटेड Sep 17, 2025 पर 9:21 AM
Story continues below Advertisement
iOS 26 में Liquid Glass से लेकर Live Translation तक, जानें सारे 26 नए फीचर्स

Apple ने iOS 26 का स्टेबल अपडेट जारी कर दिया है। कंपनी कई महीनों की टेस्टिंग के बाद अब अपने करोड़ों iPhones के लिए यह अपडेट लेकर आई है। इस अपडेट में कंपनी ने Liquid Glass के नाम से नया डिजाइन लैंग्वेज पेश किया है, जो पूरे यूजर इंटरफेस (UI) को एक ट्रांसपेरेंट लुक देता है। OS अपडेट के बाद ऐप आइकन से लेकर कंट्रोल सेंटर तक हर जगह गिलास जैसा इफेक्ट्स मिल रहा है। यह नया डिजाइन न सिर्फ UI को मॉडर्न और प्रीमियम फीत देता है, बल्क यूजर्स को पहले से ज्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस भी ऑफर करता है।

इसके अलावा, iOS 26 में ऐसे कई नए फीचर्स को ऐड किया गया है, जो यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। साथ ही, Liquid Glass डिजाइन ने पूरे इंटरफेस को एक फ्यूचरिस्टिक लुक दिया है। चलिए जानते हैं iOS 26 के 26 नए फीचर्स...

iOS 26 के 26 नए फीचर्स कौन से?

  • Liquid Glass डिजाइन: बटन, कंट्रोल्स और इंटरफेस एलिमेंट्स को ग्लास जैसा ट्रांसपेरेंट और रिफ्लेक्टिव लुक दिया गया है, जो पूरे UI को एक प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक फील प्रदान करता है।
  • Dynamic Lock Screen: नए अपडेट के बाद वॉलपेपर के हिसाब से टाइम और 3D इफेक्ट्स को एडजस्ट कर सकता है।
  • Updated App Icons: अब यूजर्स ऐप्स को अपने पसंद के अनुसार लाइट, डार्क, कलर-टिंटेड या क्लियर ग्लास आइकन्स में सेट कर सकते हैं। इस बदलाव से होम स्क्रीन का लुक और भी डायनामिक और कस्टमाइजेबल बन गया है।
  • Translucent Controls: एप्पल म्यूजिक और अन्य इंटरफेस में रिफ्लेक्टिव इफेक्ट्स को भी ऐड किया गया है।
  • Live Translation in Messages: अब यूजर्स को अलग से कॉपी-पेस्ट करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि मैसेजेस अपने आप ही 8 भाषाओं में ऑटोमेटिक ट्रांसलेट हो जाएंगे। यह फीचर खासतौर पर मल्टी-लैंग्वेज कन्वर्सेशन करने वालों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
  • Message Polls: iOS 26 के साथ ग्रुप चैट्स में अब पोल बनाने का ऑप्शन भी ऐड किया गया है। इससे ग्रुप डिसीजन मेकिंग और भी इंटरएक्टिव हो जाएगी।
  • Chat बैकग्राउंडस: हर चैट को एक अलग लुक देने के लिए कस्टम बैकग्राउंड सेट करने का ऑप्शन भी दिया गया है।
  • Group Typing Indicators: नए अपडेट के बाद ग्रुप चैट में कौन टाइप कर रहा है यह भी अलग से दिखाई देगा।
  • Enhanced Visual Intelligence: विजुअल इंटेलिजेंस को अपग्रेड किया गया है, जिससे डिवाइस अब स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को पहचानकर डायरेक्ट एक्शन ले सकता है।
  • Genmoji Creation: नए अपडेट के बाद अब आप इमोजी और डिस्क्रिप्शन मिलाकर नए कस्टम इमोजी बना सकते हैं।
  • Image Playground Styles: क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए इमेज क्रिएशन के लिए नए स्टाइल्स और कंट्रोल्स को भी Image Playground में ऐड किया गया है।
  • FaceTime Live Captions: iOS 26 के साथ वीडियो कॉल्स में रियल-टाइम सबटाइटल्स और ट्रांसलेशन का सपोर्ट भी मिल रहा है।
  • Phone Call Translation: पहली बार iOS 26 में यूजर्स को कॉल के दौरान ही लाइव वॉयस ट्रांसलेशन का फीचर मिलेगा।
  • AirPods Live Translation: अपडेट के बाद AirPods में भी अब सीधे बातचीत का ट्रांसलेशन सुनने की सुविधा को जोड़ा गया है।
  • Call Screening: अनजान नंबर्स से सीधी कॉल रिसीव करने की बजाय अब iOS पहले ऑटोमैटिक स्क्रीनिंग करेगा और फिर तय करेगा कि कॉल पास करनी है या नहीं।
  • Hold Assist: नए अपडेट के बाद कस्टमर सपोर्ट कॉल पर होल्ड के दौरान डिवाइस खुद आपके लिए वेट करेगा और आपको जरूरत पड़ने पर अलर्ट करेगा।
  • Shortcuts Intelligence: नए अपडेट के बाद AI से ऑटोमैटिक टेक्स्ट समरी और इमेज जेनरेशन
  • भी आसान हो गया है। Smart Reminders: अब आपके खास ईमेल और टेक्स्ट से ऑटोमैटिक टास्क सजेशन देगा।
  • Preferred Routes in Maps: मैप्स में अब आपके डेली रूट्स के लिए स्मार्ट ट्रैफिक अलर्ट्स दिखेंगे, ताकि सफर पहले से बेहतर प्लान हो सके।
  • Apple Music AutoMix: म्यूजिक एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए अब DJ-स्टाइल स्मूथ ट्रांजिशन को भी इसमें ऐड किया गया है।
  • Lyrics Translation: नए अपडेट के बाद अब आपको विदेशी गानों के Lyrics का भी लाइव ट्रांसलेशन मिलेगा।
  • Enhanced Wallet: iOS 26 के साथ में अपडेट करने के बाद आपको फ्लाइट ट्रैकिंग, बैग ट्रैकिंग और डिजिटल ID सपोर्ट का भी ऑप्शन मिलेगा।
  • New Games App: गेमिंग एक्सपीरियंस को अपग्रेड करते हुए iOS 26 में नया Games Hub जोड़ा गया है, जहां फ्रेंड चैलेंज और इवेंट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।
  • Braille Experience: ब्रेल डिस्प्ले के लिए खास इंटरफेस और बेहतर एक्सेसिबिलिटी फीचर्स को भी ऐड किया गया है।
  • Multiple Journals: पर्सनल, वर्क और ट्रैवल के लिए अलग-अलग जर्नल्स ऐड करने की सुविधा दी गई है।
  • CarPlay Enhancements: CarPlay को और स्मार्ट बनाते हुए इसमें लाइव Activities और डिटेल्ड विज़ुअल अपडेट्स जोड़े गए हैं।


इसके अलावा भी फोन में कई छोटे-छोटे बदलाव किए गए हैं जो इसे और भी बेहतर बना रहे हैं। थोड़ा इस्तेमाल करने पर ऐसा लग रहा है कि फोन के एनीमेशन अब पहले से ज्यादा रिफाइंड और स्मूथ हो गए हैं, जिससे पूरे इंटरफेस का एक्सपीरियंस और भी फ्लूइड लगता है।

यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन पर boAt का धमाका, लॉन्च किए दो नए Dolby Atmos साउंडबार्स

Ashwani Kumar Srivastava

Ashwani Kumar Srivastava

First Published: Sep 17, 2025 9:19 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।