Garmin की दो नई स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, फिटनेस और स्टाइल का है जबरदस्त कॉम्बो, जानें कीमत

Garmin Forerunner 570 and 970 Launch: अगर आप प्रोफेशनल रनर हैं या फिटनेस को लेकर बेहद सीरियस हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, बुधवार को Garmin Forerunner 570 और Forerunner 970 भारत में लॉन्च किए गए हैं।

अपडेटेड Aug 07, 2025 पर 10:13 AM
Garmin Forerunner 570 और Forerunner 970 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

Garmin Forerunner 570 and 970 Launch: अगर आप प्रोफेशनल रनर हैं या फिटनेस को लेकर बेहद सीरियस हैं  तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, बुधवार को Garmin Forerunner 570 और Forerunner 970 भारत में लॉन्च किए गए हैं। इन दोनों वॉचेज को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो फिटनेस ट्रैकिंग में किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते। शानदार AMOLED डिस्प्ले, दमदार बैटरी लाइफ और एडवांस फिटनेस फीचर्स के साथ ये वॉचेज मार्केट में कदम रख चुकी हैं।

Garmin Forerunner 570 और Forerunner 970 के स्पेसिफिकेशन्स

  • स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो दोनों वॉचेज में ऑलवेज-ऑन सपोर्ट वाला AMOLED डिस्प्ले है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, ANT+ और Wi-Fi जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। इसके अलावा, इनमें एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, बैरोमेट्रिक अल्टीमीटर, हीट और लाइट सेंसर्स भी दिए गए हैं जो यूजर की एक्टिविटी और हेल्थ को बारीकी से ट्रैक करते हैं।
  • इन वियरेबल्स में GPS के साथ-साथ BeiDou, Galileo, GLONASS और QZSS का भी सपोर्ट मिलता है जिससे ट्रैकिंग ज्यादा सटीक हो जाती है। ये SpO2 लेवल, हार्ट रेट, स्ट्रेस, स्लीप और रेस्पिरेटरी रेट जैसे हेल्थ पैरामीटर्स पर भी नजर रखते हैं।
  • Garmin Forerunner 570 एलुमिनियम बेजल के साथ आता है और दो साइज 42mm और 47mm में उपलब्ध है। इसकी बैटरी नॉर्मल स्मार्टवॉच मोड में 11 दिन तक और GPS मोड में करीब 18 घंटे तक चलती है।
  • वहीं, Forerunner 970 मॉडल को और ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इसमें स्क्रैच रेजिस्टेंट सैफायर क्रिस्टल लेंस और टाइटेनियम बेजल दिया गया है। बिल्ट-इन टॉर्च मोड के साथ इसमें HRM 600 हार्ट रेट मॉनिटर सपोर्ट मिलता है, जिससे रनिंग के दौरान एनर्जी एफिशिएंसी को बारीकी से ट्रैक किया जा सकता है। Step Speed Loss फीचर भी इसमें शामिल है जो रनिंग के दौरान कम होने की स्पीड को मापता है।
  • ये वॉच Garmin Coach ट्रेनिंग प्लान के साथ आती है जो रनिंग, ट्रायथलॉन, साइक्लिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में यूजर की मदद करती है। पर्सनलाइज्ड रेडीनेस स्कोर जैसी सुविधा से लैस वॉच यह भी बताती है कि आपकी बॉडी ट्रेनिंग के लिए कितनी तैयार है। Forerunner 970 डायनामिक रूट सजेशन भी करता है, जिससे रनर अपने रनिंग रूट क स्टार्टिंग पॉइंट तक लौटने का सही रास्ता जान सकते हैं।
  • बैटरी बैकअप की बात करें तो Forerunner 970 स्मार्टवॉच मोड में 15 दिन और GPS मोड में 21 घंटे तक चलने का दावा करती है, जो इसे लंबे वर्कआउट्स और आउटडोर सेशन के लिए एक भरोसेमंद साथी बनाता है।

कितनी है कीमत?


Garmin Forerunner 570 की कीमत भारत में 66,990 रुपये रखी गई है, जबकि Forerunner 970 का प्राइस 90,990 रुपये है। दोनों स्मार्टवॉच Garmin India की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और 2 साल की वारंटी के साथ आती हैं।

यह भी पढ़ें : आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट, जानिए कैसे काम करता है सचेत ऐप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।