Jio unlimited data plan: आजकल टेलिकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए ढेरों प्लान लेकर आती रहती हैं। जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री मैसेजेस और इंटरनेट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसी क्रम में Jio भी अपने यूजर्स के लिए कई बेनिफिट्स प्रीपेड प्लान्स लेकर आता रहता है। जियो के पैक अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ भी आते हैं। हालांकि, ये प्लान्स थोड़े महंगे होते हैं। इस कारण हर कोई इन प्रीपेड प्लान से रिचार्ज नहीं करा पाते हैं। अगर आपको ज्यादा डेटा की जरूरत होती है तो आप अलग से भी अनलिमेटेड पैक ले सकते हैं। जी हां, जियो ट्रू अनलिमिटेड अपग्रेड प्लान भी ऑफर करता है। यूजर्स सिर्फ 51 रुपये के शुरुआती प्लान के साथ अनिलिमिटेड डेटा पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय इन प्लान्स के साथ अतिरिक्त डेटा भी मिल रहा है। आइये, पूरी डिटेल में जानते हैं।
जियो ऑफर करता है तीन प्रीपेड प्लान
Jio के अनलिमिटेड डेटा अपग्रेड प्लान्स की लिस्ट में तीन प्लान शामिल हैं। इसमें पहले नंबर सबसे सस्ता प्लान 51 रुपये का है। इसके बाद दूसरे प्लान की कीमत 101 रुपये है। वहीं, तीसरे और आखिरी प्लान की कीमत 151 रुपये है।
51 रुपये का प्लान इन पैक के साथ है वैलिड
लिस्ट में पहले नंबर पर शामिल 51 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ 3GB एक्स्ट्रा 4G डेटा भी मिलता है। बता दें कि यह प्लान हर रोज 1.5GB मोबाइल डेटा वाले एक महीने के प्लान के साथ वैलिड होता है।
101 रुपये वाले में भी मिलता है अनलिमिटेड डेटा
101 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड 5G मोबाइल डेटा दिया जाता है। साथ ही, प्लान में 6GB 4G मोबाइल डेटा भी मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लान 1GB और 1.5GB डेली डेटा वाले उन प्लान्स के साथ मान्य होता है, जिनकी वैलिडिटी एक मीहने से तीन महीने के बीच होती है।
151 रुपये का प्लान भी है धमाकेदार
तीसरा और सबसे महंगा प्लान 151 रुपये का है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ-साथ 4G मोबाइल डेटा का लाभ भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर उन 1.5GB डेली डेटा वाले प्लान्स पर लागू होगा जिनकी वैधता 2 से 3 महीने के बीच है। इस प्लान की वैधता मौजूदा एक्टिव प्लान के समान ही रहती है।