BSNL New Plan: भारत की सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने यूजर्स के लिए नए-नए प्लान पेश करती रहती है। कंपनी ने इस साल भी अपने यूजर्स के लिए नया प्लान ऑफर किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 1 साल की वैलिडिटी मिलेगी। साथ ही कई अनलिमिटेड बेनिफिट्स भी मिलेंगे। अब चलिए जानते हैं BSNL के पूरे प्लान डिटेल्स के बारे में।
दरअसल, BSNL ने अपने यूजर्स के लिए 2799 रुपये में 1 साल की वैलिडिटी वाला प्लान पेश किया है। साथ ही इस प्लान के तहत यूजर्स को कई अनलिमिटेड बेनिफिट्स भी मिलने वाले है, वो भी किफायती कीमत में।
BSNL का 2799 रुपये वाला प्लान
BSNL का 2799 रुपये वाला प्लान पूरे 1 साल यानी 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके साथ ही यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा और 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।
BSNL के 1 साल की वैलिडिटी वाला अन्य प्लान
अगर आपका बजट थोड़ा कम है तो आप BSNL के 2399 रुपये वाले प्लान को अपना सकते हैं। इस प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। यानी इस प्लान के तहत यूजर्स को डेटा थोड़ा मिलेगा।
बता दें कि BSNL अपने नेटवर्क पर तेजी से काम कर रहा है। और इसलिए BSNL ने कई शहरों में 4G नेटवर्क को लॉन्च किया है। जिसका फायदा यह होगा कि अब यूजर्स BSNL के फास्ट इंटरनेट का लाभ ले सकते हैं। वहीं, कंपनी अब 5G नेटवर्क पर भी काम कर रही है। ऐसे में BSNL यूजर्स 5G नेटवर्क का भी लाभ ले सकेंगे।