Google Recovery Contacts: अपने Google खाते तक पहुंच खोना, अपनी डिजिटल जिंदगी खोने जैसा लग सकता है। ऐसे में रिकवरी को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए, Google ने Recovery Contacts नाम का एक नया फीचर पेश किया है, जो Android और Google Account में सुरक्षा के बड़े प्रयासों का एक हिस्सा है। यह कैसे काम करता है और इसे कैसे सेटअप किया जाए, यह समझने में आपकी मदद के लिए यहां सवाल और जवाब दिया गया है।
Google का Recovery Contacts फीचर क्या है?
Recovery Contacts एक नया टूल है जो आपको अपने भरोसेमंद दोस्तों या परिवार के सदस्यों को चुनने की सुविधा देता है ताकि अगर आप Google अकाउंट से लॉक आउट हो जाएं, तो अपने Google अकाउंट तक फिर से पहुंच प्राप्त कर सकें। चाहे आपने अपना डिवाइस खो दिया हो, पासवर्ड भूल गए हों, या हैक हो गए हों, आपका रिकवरी कॉन्टैक्ट आपकी पहचान को सुरक्षित तरीके से वेरिफाई करने में मदद कर सकता है।
जब आप लॉक आउट हो जाते हैं, तो आप अपने जोड़े गए Recovery Contacts में से किसी एक को बैकअप वेरिफिकेशन के लिए चुन सकते हैं। इसके बाद Google उन्हें एक यूनिक कोड भेजेगा (जो 15 मिनट के लिए मान्य होगा)। आप अपनी पहचान की पुष्टि करने और अपने खाते में वापस लॉग इन करने के लिए उस कोड का उपयोग करेंगे।
Recovery Contact कौन हो सकता है?
Google खाते वाला कोई भी व्यक्ति आपका Recovery Contact बन सकता है, लेकिन उसे पहले आपके रिक्वेस्ट को स्वीकार करना होगा। आप अधिकतम 10 Recovery Contact जोड़ सकते हैं, और प्राइवेसी की वजह से, recovery प्रक्रिया में शामिल होने के बाद किसी contact का सात दिनों तक दोबारा उपयोग नहीं किया जा सकता है।
Google अकाउंट सेटिंग्स → Security टैब → Recovery options → Recovery Contacts में जाएं। वहां आप अपने भरोसेमंद Contacts को चुनकर इनवाइट कर सकते हैं। जैसे ही वे स्वीकार कर लेंगे, वे आपकी लिस्ट में दिखाई देंगे।
यह Recovery Email या Phone नंबर से कैसे अलग है?
Recovery Email और फोन नंबर ऑटोमेटिक तरीके से काम करते और अक्सर SIM स्वैप या फिशिंग जैसे हमलों के शिकार हो सकते हैं, लेकिन Recovery Contacts सुरक्षा की एक मानवीय परत प्रदान करता है। यह सुनिश्चित करता है कि अगर आपके फोन या सिम कार्ड से छेड़छाड़ भी की जाती है, तो कोई ऐसा व्यक्ति जिस पर आप भरोसा करते हैं, आपके खाते को सुरक्षित रूप से रिकवर करने में आपकी मदद कर सकता है।
Privacy के बारे में क्या?
आपके Recovery Contacts आपके अकाउंट्स तक पहुंच नहीं पाएंगे या आपका कोई भी डेटा नहीं देख पाएंगे। उनका एकमात्र कार्य Google द्वारा जनरेट किए गए अस्थायी कोड के माध्यम से आपकी पहचान वेरिफाई करना है।
Recovery Contacts फीचर आने वाले कुछ हफ्तों में दुनियाभर में रोलआउट किया जा रहा है। इसके साथ ही एक और अपडेट भी आ रहा है। अब यूजर अपने मोबाइल नंबर और पुराने डिवाइस के पासकोड से भी अकाउंट में साइन इन या रिकवर कर सकेंगे।