Google Down: Google भारत में कई यूजर्स के लिए कुछ समय के लिए डाउन हो गया, जिसके बाद इंटरनेट पर लोग लगातार शिकायतें करने लगे कि वे इस लोकप्रिय सर्च प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Downdetector पर 200 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें यूजर्स ने बताया कि उन्हें गूगल सर्च इंजन एक्सेस करने में दिक्कत हो रही है।
डाउनडिटेक्टर पर मिली शिकायतों में से लगभग 57% सर्च से संबंधित थीं, जबकि 28% यूजर्स ने कहा कि कंटेंट ठीक से लोड नहीं हो रहा था। 11% अन्य यूजर्स ने वेबसाइट में ही समस्याओं की सूचना दी।
गूगल में आई खराबी को लेकर शिकायतों में सोमवार सुबह अचानक उछाल आया और भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:23 बजे तक शिकायतों की संख्या 3,300 से अधिक हो गई।
शुरुआती आउटेज के बाद Downdetector पर दर्ज शिकायतों की संख्या में अचानक तेज गिरावट देखी गई है, जिससे संकेत मिलता है कि Google की सेवाएं फिर से सामान्य हो गई हैं।
यूजर्स ने Google आउटेज पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी:
एक यूजर ने X (ट्विटर) पर लिखा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं यह कह रहा हूं, लेकिन Google.com सच में डाउन है। मुझे याद नहीं कि ऐसा आखिरी बार कब हुआ था। ऐसे मामलों की संख्या बढ़ रही है, और शायद इसका कारण ‘वाइब कोडिंग’ हो सकता है?”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “यार, Google का डाउन होना बहुत ही दुर्लभ है। अब तो लग रहा है कि कुछ बड़ा होने वाला है।”