Google Maps में जल्द आएगा ये नया फीचर, अब लंबी ड्राइव में नहीं होगी परेशानी

Google Maps: जब भी आप Google Maps का यूज करते हैं, तो नेविगेशन के दौरान लगातार GPS यूज और स्क्रीन एक्टिव रहने की वजह से आपके स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी ड्रेन हो जाती है। जिसको देखते हुए Google जल्द ही Maps में एक नया फीचर ला सकता है।

अपडेटेड Oct 31, 2025 पर 9:44 AM
Story continues below Advertisement
Google Maps में जल्द आएगा नया पावर सेविंग मोड, अब लंबी ड्राइव में नहीं होगी बैटरी की टेंशन

Google Maps: जब भी आप Google Maps का यूज करते हैं, तो नेविगेशन के दौरान लगातार GPS यूज और स्क्रीन एक्टिव रहने की वजह से आपके स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी ड्रेन हो जाती है। जिसको देखते हुए Google जल्द ही Maps में एक नया फीचर ला सकता है। Android स्मार्टफोन ऐप के APK टियरडाउन से खुलासा हुआ है कि Google एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो पावर की खपत को कम करेगा। इस फीचर की मदद से लंबी ड्राइव के दौरान फोन की बैटरी लाइफ करीब एक से दो घंटे तक बढ़ सकती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी इस फीचर को पब्लिक वर्जन में शामिल करेगी या नहीं।

Google Maps में आ सकता है बैटरी सेविंग फीचर

Android Authority को, एंड्रॉयड के लिए Google Maps ऐप के APK टियरडाउन के दौरान, एक नया 'पावर सेविंग मोड' मिला, जो अभी डेवलपमेंट फेज में है। यह फीचर omn वर्जन 25.44.03.824313610 पर मिला, जो एक बीटा रिलीज है। कोड में पाई गई स्ट्रिंग्स से पता चलता है कि यह मोड बैटरी की खपत बचाने के लिए आने वाले अगले टर्न्स जैसे जरूरी नेविगेशन डिटेल दिखाने के लिए ऑन-स्क्रीन जानकारी को कम कर देगा।


बैटरी सेविंग मोड कैसे काम करेगा?

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर गाड़ी चलाते समय पावर बटन दबाकर एक्टिवेड कर सकेंगे। यूजर्स इसे Google Maps ऐप में भी एक्टिवेट कर सकेंगे। रिपोर्ट में शामिल स्क्रीनशॉट दिखाते हैं कि UI मोनोक्रोम डिजाइन में बदल गया है, बैटरी बचाने के लिए कलर्स को हटा दिया गया है। ऐप पर मौजूद बहुत सारे टेक्स्ट को हटा दिया गया है और केवल नेविगेशन के लिए जरूरी एलिमेंट्स ही रखे गए हैं।

Google Maps

Google Maps में आने वाला यह नया पावर सेविंग मोड लंबी यात्राओं के दौरान खासा उपयोगी साबित हो सकता है, क्योंकि यह बैटरी की खपत को काफी हद तक कम कर सकता है। हालांकि,  अभी यह कंफर्म नहीं है कि कंपनी इसे स्टेबल पब्लिक वर्जन में शामिल करेगी या नहीं। गौरतलब है कि इस साल Google Maps में कई नए अपडेट जोड़े गए हैं। अगस्त में कंपनी ने Gemini Live फीचर पेश किया था, जिससे रियल-टाइम असिस्टेंस पहले से अधिक स्मार्ट और सहज हो गया है।

बता दें कि मार्च में Google ने AI-पावर्ड फीचर्स पेश किया है, जिससे ट्रैवल प्लानिंग को बेहतर बनाया जा सकता है। Search, Maps और Lens में अब AI Overviews शामिल किए गए हैं, जिन्हें इस तरह अपग्रेड किया गया है कि ये यूजर्स को पर्सनलाइज्ड ट्रिप सजेशन्स देने में पहले से कहीं बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करें।

यह भी पढ़ें: ChatGPT down: ChatGPT हुआ डाउन! हजारों यूजर्स को झेलनी पड़ी दिक्कतें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।