Google Pixel 10 Pro का टीजर आया सामने, डिजाइन और फीचर्स ने मचाया तहलका

Google ने Pixel 10 सीरीज को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी इस सीरीज को 20 अगस्त को लॉन्च करेगी और भारत में यह फोन 21 अगस्त को उपलब्ध होगा। ब्रांड ने गूगल पर 13 सेकेंड का एक क्लिप शेयर किया है। इस क्लिप में Pixel 10 Pro का शानदार डिजाइन दिखाया गया है।

अपडेटेड Jul 23, 2025 पर 9:52 AM
Google Pixel 10 सीरीज 20 अगस्त को होगी लॉन्च

Google Pixel 10 Series : Google ने Pixel 10 सीरीज को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी इस सीरीज को 20 अगस्त को लॉन्च करेगी और भारत में यह फोन 21 अगस्त को उपलब्ध होगा। ब्रांड ने गूगल पर 13 सेकेंड का एक क्लिप शेयर किया है। जिसमें Pixel 10 Pro का शानदार डिजाइन पहली बार दिखा गया है। वहीं, इस क्लिप को देखकर टेक लवर्स में हलचल मच गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह प्रीमियम डिवाइस Moonstone कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इस टीजर वीडियो में अपकमिंग फोन के कैमरा सेंसर को लेकर भी जानकारी मिलती है।

Google Pixel 10 Pro के डिजाइन में क्या है खास?

अपकमिंग Pixel 10 Pro के डिजाइन की बात करें तो यह काफी हद तक Pixel 9 Pro की तरह ही नजह आता है। इस नए मॉडल में भी वही पहचान वाला हॉरिजॉन्टल कैमरा बार देखने को मिलेगा। इसमें तीन कैमरा सेंसर, LED फ्लैश और टेंप्रेचर सेंसर मिलेंगे। ये सभी पिल शेप कैमरा आइलैंड मॉड्यूल में दिए गए हैं। इसके साथ ही गूगल ने फ्लैट एज डिजाइन और ग्लॉसी साइड को पहले जैसा ही रखा है, जिससे फोन को एक प्रीमियम लुक मिलता है।


भारत में कब होगी लॉन्च?

Google अपने Pixel 10 सीरीज को 20 अगस्त की रात में लॉन्च करेगा और भारत में यह फोन 21 अगस्त को उपलब्ध होगा। ब्रांड के लेटेस्ट Pixel सीरीज की भारत में सीधी टक्कर Samsung Galaxy S25 सीरीज और अपकमिंग iPhone 17 लाइनअप से होनी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple सितंबर में नए iPhone मॉडल लॉन्च करेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • Pixel 10 सीरीज के सभी मॉडल्स में लेटेस्ट Tensor G5 चिपसेट देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Pixel 10 में 6.3-इंच का Full HD+ 120Hz OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन के साथ आएंगे। कैमरे की बात करें तो पिक्सल 10 सीरीज में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • कैमरा की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। जो प्रोफेशनल-लेवल फोटोग्राफी का अनुभव देगा।
  • गूगल के इस अपकमिंग फोन में 4,970mAh की बैटरी और 29W की वायर्ड चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है।

Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL में अंतर

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 10 Pro में 6.3-इंच का 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसके साथ ही Pixel 10 Pro XL में 6.8-इंच का 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है। Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48MP टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 42MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
  • बैटरी की बात करें तो Pixel 10 Pro स्मार्टफोन में 4870mAh की बैटरी और 29W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। इसके साथ ही Pixel 10 Pro XL में 5200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 39W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Fold 7 लॉन्च होते ही Fold 6 की प्राइस में बड़ी गिरावट, जानें कीमत और फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।