Google Pixel 11: Google इस साल अपनी नई Pixel 11 सीरीज लॉन्च कर सकता है। इस लाइनअप में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro Fold और Pixel 11 Pro XL शामिल हो सकते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन डिवाइस के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई ऑनलाइन लीक से इनके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। अब चलिए जानतें हैं इस फोन के स्फेसिफिकेशन्स के बारे में।
Google Pixel 11 के अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स
Mystic Leaks के अनुसार, इस स्मार्टफोन में Tensor G6 प्रोसेसर होने की उम्मीद है, जिसे संभवतः TSMC की N2 प्रोसेस पर बनाया जाएगा। इसके अलावा, इस प्रोसेसर को AI वर्कलोड, बेहतर क्षमता और बेहतर थर्मल परफॉर्मेंस पर ध्यान देते हुए डिज़ाइन किया जा सकता है।Bottom of Form
डिजाइन और कलर की बात करें तो, कई मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Pixel 11 का लुक ज्यादा चौकोर (boxier) हो सकता है और इसमें 'Titanium Mocha' जैसा नया कलर देखने को मिल सकता है। इसके फ्रंट में फ्लैट और बड़ी स्क्रीन दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, अन्य कलर ऑप्शन में Titanium Cloud, Charcoal Grey और Mist Blue शामिल हो सकते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3100 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला 6.3-इंच का OLED पैनल मिलने की उम्मीद है। साथ ही, यह डिवाइस 8GB और 12GB RAM ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
कैमरे प्रोफाइल देखें तो, Pixel 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12MP का टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP से 32MP तक का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
भारत में Google Pixel 11 की अनुमानित कीमत
हालांकि, Google ने अभी तक इस डिवाइस के बारे में कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन स्टैंडर्ड Pixel 11 भारत में ₹79,990 से ₹84,999 के बीच लॉन्च हो सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऊपर दी गई जानकारी लीक पर आधारित है और इसे पूरी तरह सच नहीं माना जाना चाहिए।