Google Outage India: भारत में गूगल यूजर्स को आ रहीं ये सारी परेशानी, Android और Chrome पर क्या पड़ा असर जानिए

Google Outage India: Google की सेवाएं मंगलवार को भारत में कई यूजर्स के लिए बाधित हो गईं, जिससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Downdetector के अनुसार, करीब 2,067 यूजर्स ने Google सेवाओं में दिक्कत की शिकायत दर्ज कराई।

अपडेटेड May 12, 2026 पर 1:08 PM
Story continues below Advertisement
भारत में गूगल यूजर्स को आ रहीं ये सारी परेशानी

Google Outage India: Google की सेवाएं मंगलवार को भारत में कई यूजर्स के लिए बाधित हो गईं, जिससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Downdetector के अनुसार, करीब 2,067 यूजर्स ने Google सेवाओं में दिक्कत की शिकायत दर्ज कराई। ज्यादातर लोगों ने Google सर्च में समस्या आने की बात कही, जबकि कुछ यूजर्स को कंटेंट लोड न होने और वेबसाइट से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

एक X ( पहले ट्विटर) यूजर ने Google पर सर्च करते समय आए एरर का स्क्रीनशॉट शेयर किया। उनके अनुसार, उस एरर में लिखा था: “Server Error। हमें खेद है, लेकिन आपकी रिक्वेस्ट को प्रोसेस करते समय अंदरूनी सर्वर में समस्या आ गई है। हमारी इंजीनियर टीम को इसकी जानकारी दे दी गई है और वे इसे ठीक करने में लगे हैं। कृपया कुछ देर बाद फिर कोशिश करें।”


एक अन्य यूजर ने X (ट्विटर) पर लिखा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं यह कह रहा हूं, लेकिन Google.com सच में डाउन है। मुझे याद नहीं कि ऐसा आखिरी बार कब हुआ था। ऐसे मामलों की संख्या बढ़ रही है, और शायद इसका कारण ‘वाइब कोडिंग’ हो सकता है?”

अब चलिए जानते हैं कि Google डाउन होने से कौन-कौन सी दिक्कते आती हैं:

  • सर्च और जानकारी का रुकना (57% यूजर्स प्रभावित): सबसे बड़ी समस्या Google सर्च इंजन का काम न करना है। लोग कुछ भी सर्च करने पर "Internal Server Error" या खाली पेज देख रहे हैं। जिससे उनका काम बीच में ही रुक गया।
  • रोजाना के काम में समस्याएं: वर्क-फ्रॉम होम करने वाले प्रोफेशनल्स, स्टूडेंट्स और सामान्य यूजर्स जो अपनी दैनिक जानकारी के लिए Google पर निर्भर हैं, उन्हें काम में देरी का सामना करना पड़ रहा है।
  • Android और Chrome पर असरः स्मार्टफोन और कंप्यूटर पर गूगल क्रोम ब्राउजर और अन्य संबंधित ऐप्स (जैसे Google App) भी ठीक से काम नहीं कर रहे, जिससे वेब ब्राउजिंग रुक गई है।
  • Google Workspace जैसे टूल्स इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी दिक्कत हुई, क्योंकि वे अपनी फाइलें न तो सेव कर पा रहे थे और न ही एक्सेस कर पा रहे थे।
  • सोशल मीडिया पर भी इस आउटेज को लेकर हलचल मच गई, जहां लोग #GoogleDown ट्रेंड के साथ यह जानने की कोशिश करते दिखे कि समस्या सिर्फ उनके साथ है या पूरी दुनिया में Google डाउन है।
  • बिजनेस को नुकसान: इसका असर ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को भी उठाना पड़ता है, क्योंकि उनके Google Ads और एनालिटिक्स काम करना बंद कर देते हैं।
  • अन्य प्लेटफॉर्म्स पर असर: Google का सर्च डाउन होने से वेबसाइटों के लोड होने की स्पीड धीमी हो जाती है। जिससे ब्राउजिंग में समस्याएं आती हैं।

यह भी पढ़ें: BSNL का सबसे सस्ता 30 दिन वाला प्लान पेश, सिर्फ ₹7.5 रोजाना में मिलेगा 2.5GB डेटा और कॉलिंग का मजा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।