Instagram Username: कई बार सोशल मीडिया अकाउंट बनाते समय हम ऐसा यूजरनेम रख देते हैं, जो उस वक्त तो काफी अच्छा लगता है, लेकिन कुछ साल बाद वही नाम अजीब लगने लगता है। कभी पुराना निकनेम पसंद नहीं आता, तो कभी लगता है कि अब कोई ऐसा नाम होना चाहिए, जो हमारी मौजूदा पहचान या काम से मेल खाए। अगर आपके साथ भी ऐसा है और आप Instagram का यूजरनेम बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है। Instagram में ही एक आसान तरीका है, जिससे आप अपने मौजूदा अकाउंट का यूजरनेम बदल सकते हैं।
Instagram पर यूजरनेम बदलना
Instagram आपके यूजरनेम (जिसे 'हैंडल' भी कहते हैं) को आपकी प्रोफाइल पर दिखने वाले नाम से अलग रखता है। यूजरनेम आपकी प्रोफाइल के पेज पर सबसे ऊपर दिखता है और आपकी Instagram प्रोफाइल के URL का हिस्सा होता है। इसलिए, इसका यूनिक (अलग) होना जरूरी है। Username में अक्षर, नंबर, डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, Display Name यूनिक होना जरूरी नहीं है। इसके अलावा, Display Name रखने पर Username जैसी पाबंदियां भी नहीं होती हैं।
लेकिन अपना यूजरनेम बदलने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले, बदलाव को कन्फर्म करने से पहले नए हैंडल को ध्यान से देख लेना चाहिए, खासकर तब जब अकाउंट का इस्तेमाल काम के लिए किया जाता हो या उसे बड़े पैमाने पर शेयर किया गया हो।
Instagram Username कैसे बदलें? स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। Instagram पर यूजरनेम यूनिक होते हैं, यानी अगर आप जो हैंडल चाहते हैं वह पहले से ही किसी और ने ले रखा है, तो Instagram आपको उसे इस्तेमाल करने नहीं देगा। आप कोई नंबर, डॉट या अंडरस्कोर जोड़कर या नाम का छोटा वर्जन इस्तेमाल करके कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, इसे कितनी बार अपडेट किया जा सकता है, इस पर कोई ऑफिशियल लिमिट नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 14 दिन का लॉक-इन पीरियड देता है। अगर इस दौरान आपका मन बदल जाता है, तो आप वापस अपने पुराने यूजरनेम पर जा सकते हैं।
14 दिन बाद, आपका पुराना यूजरनेम पब्लिक हो जाता है, इसलिए कोई भी दूसरा व्यक्ति जो इसे चाहता है, वह इसे ले सकता है।
एक और जरूरी बात यह है कि Username बदलते ही आपकी Instagram प्रोफाइल का URL भी तुरंत बदल जाता है। इसलिए अगर आपकी पुरानी प्रोफाइल लिंक किसी वेबसाइट या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई है, तो वह लिंक काम करना बंद कर सकती है। ऐसे में आपको उन जगहों पर जाकर पुरानी लिंक को नई प्रोफाइल लिंक से अपडेट करना होगा।