Instagram Tips: दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक Instagram सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का जरिया नहीं है। इसमें फोटो एडिट करने और उन्हें ऑफलाइन सेव करने से लेकर प्रोफाइल का फॉन्ट बदलने जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इस ऐप में पोस्ट शेड्यूल करने का फीचर भी मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स अपनी पोस्ट को पहले से शेड्यूल कर सकते हैं, यानी पोस्ट कब शेयर करनी है, यह पहले ही तय किया जा सकता है।
बता दें कि यह फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी उपयोगी है। इससे रोज-रोज पोस्ट करने में लगने वाला समय बचता है और बार-बार एक ही काम करने की जरूरत कम हो जाती है। साथ ही, पोस्ट करने का सही समय भूलने या उस वक्त पोस्ट न कर पाने की चिंता भी नहीं रहती।
अब अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस फीचर का इस्तेमाल कैसे करें, तो यहां Instagram पर पोस्ट शेड्यूलिंग फीचर को इस्तेमाल करने की एक पूरी गाइड दी गई है। चलिए इसके बारे में जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप।
Instagram पर 'शेड्यूल पोस्ट्स' फीचर क्या है?
Instagram का 'शेड्यूल पोस्ट्स' फीचर यूजर्स को पोस्ट तैयार करके उसे किसी खास तारीख और समय पर अपने आप पोस्ट करने की सुविधा देता है। यह फीचर खासतौर पर बिजनेस, कंटेंट क्रिएटर्स और उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें किसी तय समय पर पोस्ट करनी होती है, लेकिन उस वक्त वे ऑनलाइन नहीं रह पाते।
इस फीचर के जरिए आप पहले से अपनी पोस्ट का समय तय कर सकते हैं। इसके बाद पोस्ट तय समय पर अपने आप शेयर हो जाएगी। इससे आपको पोस्ट करने के लिए उस समय Instagram पर मौजूद रहने की जरूरत नहीं पड़ती और आप अपने कंटेंट को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
अभी के लिए, सोशल मीडिया कंपनी का कहना है कि प्रोडक्ट टैगिंग, कोलैबोरेटिव पोस्ट्स, स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स और फंडरेजर्स जैसे फीचर्स शेड्यूल्ड कंटेंट के साथ काम नहीं करते हैं।
वहीं, जिन यूजर्स के अकाउंट पब्लिक हैं, वे Instagram ऐप से रील्स, फोटो और कैरोसेल पोस्ट शेड्यूल कर सकते हैं। हालांकि, पोस्ट शेड्यूल करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं, जो इस प्रकार हैं:
Instagram पर पोस्ट शेड्यूल कैसे करें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड