iPhone 17 Pro जैसा दिखेगा Honor 600 और Honor 600 Pro, ईमेज और स्पेसिफिकेशन लीक

Honor 600 Pro और Honor 600 को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ये पिछले साल लॉन्च हुए Honor 500 Pro और Honor 500 के अपग्रेड वर्जन होंगे। अब, इन अपकमिंग हैंडसेट्स के डिजाइन ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

अपडेटेड Mar 24, 2026 पर 1:55 PM
Story continues below Advertisement
iPhone 17 Pro जैसा दिखेगा Honor 600 और Honor 600 Pro, ईमेज और स्पेसिफिकेशन लीक

Honor 600 Pro और Honor 600 को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ये पिछले साल लॉन्च हुए Honor 500 Pro और Honor 500 के अपग्रेड वर्जन होंगे। अब, इन अपकमिंग हैंडसेट्स के डिजाइन ऑनलाइन लीक हो गए हैं, साथ ही इनके लॉन्च और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कुछ जानकारी भी सामने आई है। दोनों मॉडल iPhone 17 Pro से मिलते-जुलते हैं। Honor 600 Pro और Honor 600 में 6.57 इंच का OLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है और ये Qualcomm Snapdragon चिपसेट पर चल सकते हैं।

Honor 600 Pro, Honor 600 का डिजाइन (अनुमानित)

Winfuture.de ने बिना लॉन्च हुए Honor 600 Pro और Honor 600 के ऑफिशियल जैसी दिखने वाली रेंडर इमेज जारी की हैं, जो उनके डिजाइन की शुरुआती झलक पेश करते हैं। ये रेंडर Honor 500 Pro और Honor 500 से पूरी तरह अलग दिखते हैं, जिसमें नया लंबा, हॉरिजॉन्टल कैमरा बार है, जो पूरे डिजाइन को iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के ज्यादा करीब लाती है।


Pro मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होने की उम्मीद है, जबकि Honor 600 में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा गया है। Honor 600 सीरीज Black और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि Honor 600 ऑरेंज कलर में मिल सकता है, जो iPhone 17 Pro Max के Cosmic Orange कलर से मिलता जुलता है। दोनों मॉडलों में सेल्फी कैमरे के लिए बीच में होल पंच कटआउट दिया गया है और स्क्रीन में पतले बेजल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, Honor 600 Pro और Honor 600 अगले कुछ हफ्तों में यूरोप में लॉन्च हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन वाली 6.57 इंच की OLED स्क्रीन होगी। दोनों मॉडल Snapdragon 8 सीरीज के चिपसेट पर चलेंगे और इनमें मेटल फ्रेम और ग्लास बैक होगा। बैटरी की क्षमता 9,000mAh बताई जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Honor 600 Pro और Honor 600 में OIS के साथ 200MP का मेन कैमरा होगा। Pro मॉडल के कैमरा यूनिट में टेलीफोटो कैमरे के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी शामिल होगा।

कंपनी ने पिछले साल नवंबर में चीन में Honor 500 Pro और Honor 500 लॉन्च किया था, जिनकी शुरूआती कीमत CNY 2,699 (लगभग ₹33,000) थी। Honor 500 Pro Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर चलता है, जबकि Honor 500 Snapdragon 8s Gen 4 चिप पर बेस्ड है। इनमें 8,000mAh की बैटरी है, जो 80W (वायर्ड) फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा लॉन्च, 20 अप्रैल को चीन और ग्लोबल मार्केट्स में करेगा डेब्यू

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।