क्या आपको भी बार-बार 'Storage Full' का नोटिफिकेशन आता है? जरूरी मेल्स नहीं आ पा रहे या फाइल अपलोड नहीं हो पा रही? घबराइए मत! आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिनसे आप बिना एक पैसा खर्च किए अपने Gmail और Google अकाउंट में स्पेस मिनटों में खाली कर सकते हैं।
सबसे पहले जानें स्टोरेज में क्या है?
गूगल की 15GB फ्री स्टोरेज Gmail, Google Drive और Google Photos में शेयर होती है। सबसे पहले Google One Storage Manager या Google Account की स्टोरेज सेटिंग्स में जाएं। यहां आपको दिखेगा कि सबसे ज्यादा जगह कौन-सी सर्विस या फाइल्स ले रही हैं। जैसे बड़े अटैचमेंट्स, फोटो, या ड्राइव फाइल्स।
अब जीमेल खाली करना शुरू करें। इसमें सबसे पहले बड़े ईमेल्स और अटैचमेंट्स हटाएं। अटैचमेंट्स वाली मेल को आसानी से सर्च करने के लिए Gmail खोलें और सर्च बार में attachment larger:10M टाइप करें। इससे 10MB से बड़े सभी मेल्स दिख जाएंगे। अब आप जरूरी मेल छोड़कर बाकी डिलीट कर सकते हैं। इसके साथ ही Trash फोल्डर भी खाली करना न भूलें नहीं तो स्पेस फ्री नहीं हो पाएगी।
स्पैम और प्रमोशन्स फोल्डर क्लीन करें
लेफ्ट साइड में Spam और Promotions फोल्डर खोलकर सभी ईमेल सेलेक्ट करें और डिलीट कर दें।
पुराने और अनरीड मेल्स हटाएं
अपने पुराने और बिना पढ़े मेसेज खोजने के लिए सर्च बार में older_than:1y टाइप करें। इससे एक साल से पुरानी सभी मेल्स मिल जाएंगे। अब जो जरूरी न हो उस मेल को डिलीट कर दें।
Google Drive से जगह खाली करें
सबसे पहले drive.google.com खोलें। बाईं ओर 'Storage'पर क्लिक करें या सर्च बार में larger:10M टाइप करें। इससे आपको 10MB से बड़ी फाइल्स दिखेंगी। अब आप चेक करके सभी गैर जरूरी PDF, वीडियो, ZIP, APK या डुप्लीकेट फाइल्स डिलीट करें और फिर ट्रैश भी खाली कर लें।
Google Photos से जगह निकालें
इसके लिए पहले photos.google.com पर जाएं। और अनावश्यक फोटो, डुप्लीकेट्स और वीडियो डिलीट करें। फिर 'Empty Bin' जरूर करें ताकि जगह फ्री हो जाए। आप Google One Storage Manager का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए one.google.com/storage पर जाकर 'Manage Storage' पर क्लिक करें। यहां आपको सभी बड़ी फाइल्स, मेल्स और फोटोज़ की लिस्ट मिल जाएगी। आप आसानी से रिव्यू करके डिलीट करें।
हर 2-3 महीने में एक बार Gmail, Drive और Photos की सफाई करें। जरूरी फाइल्स को लोकल हार्ड ड्राइव या पेन ड्राइव में सेव करें। उन सभी मेल को Unsubscribe करें जिनकी जरूरत नहीं। अगर फिर भी जगह कम पड़े, तो Google One से सस्ती प्लान लेकर स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। डिलीट करने के बाद Trash/Bin जरूर खाली करें, वरना जगह फ्री नहीं होगी। जरूरी फाइल्स या मेल्स डिलीट करने से पहले बैकअप ले लें।