Starlink India launch: अमेरिकी अरबपति Elon Musk की स्टारलिंक सर्विस भारत में अभी तक पूरी तरह से लॉन्च नहीं हुई है, लेकिन इसे 2025 के अंत तक शुरू किया जा सकता है। यानि भारत में बहुत जल्द स्टारलिंक की सर्विस शुरू होगी। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत में किसी कंपनी को सीधे सैटेलाइट इंटरनेट देने की इजाजत मिली है। यह कदम भारत के उन इलाकों में इंटरनेट पहुंचाने में मदद करेगा, जहां अभी तक नेटवर्क नहीं है। चलिए अब जानते हैं कैसे मिलेगी आपको इसकी सेवा।
Starlink की सर्विस पाने के लिए आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप के माध्यम से ऑर्डर देना होगा, जिसमें किट के लिए भुगतान करना होगा, और फिर अपनी किट को ऐप में दिए गए आसान स्टेप्स के अनुसार उसे इंस्टॉल करना होगा।
सेवा शुरू करने के आसान चरण:
जब सेवा शुरू होगी, तो Starlink की वेबसाइट या ऐप पर जाकर अपनी सर्विस के लिए ऑर्डर करें और आवश्यक संपर्क और बिलिंग जानकारी भरें।
आपको स्टारलिंक की हार्डवेयर किट भेजी जाएगी, जिसमें एक डिश एंटीना, Wi-Fi राउटर और जरूरी इंस्टॉलेशन टूल शामिल होंगे।
Starlink ऐप की मदद से अपने घर या ऑफिस में सही स्थान चुनें। ऐप यह सुनिश्चित करेगा कि डिश को आकाश का स्पष्ट दृश्य मिल रहा है और सिग्नल बाधित न हो।
ऐप में बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए डिवाइस को कनेक्ट करें और इंटरनेट चालू करें।
एक बार जब आप सेवा सक्रिय कर लेते हैं, तो आपकी सेवा का शुल्क हर 30 दिनों में स्वचालित रूप से लिया जाएगा। शुरुआती किट की लागत लगभग ₹30,000 से ₹35,000 हो सकती है, और मासिक शुल्क ₹3,000 से ₹4,200 के बीच हो सकता है।