स्मार्टफोन के बिना अब रहना मुश्किल है और स्मार्टफोन खो जाए तो डबल मुसीबत हो जाता है। फोन में हमारी फोटो, बैंकिंग डिटेल्स के साथ-साथ सोशल मीडिया, ईमेल होते हैं। ऐसे में अगर आपका फोन चोरी हो जाए, खो जाए या कोई छीन कर ले जाए तो आप किसी खतरे में भी पड़ सकते हैं। मुमकिन है कि आपकी फोटो के साथ डीपफेक वीडियो बना दिया जाए। इसलिए स्मार्टफोन रखना जितना जरूरी है उससे कहीं ज्यादा जरूरी उसे सेफ रखना है।
फोन खोने के बाद आप मुसीबत में ना पड़ें इसलिए जरूरी है कि पहले ही कुछ जरूरी काम कर लें। सबसे जरूरी है-अपने फोन में “Find My Device” (Android) या “Find My iPhone” (iOS) फीचर एक्टिवेट करना। यह फीचर आपके फोन के गुम या चोरी होने पर उसे ट्रैक करने, लॉक करने और जरूरत पड़े तो डाटा डिलीट करने की सुविधा देता है।
अगर आपका फोन कहीं गिर जाता है या चोरी हो जाता है, तो आप किसी भी कंप्यूटर या दूसरे डिवाइस से अपनी आईडी से लॉग इन करके फोन की लोकेशन पता कर सकते हैं। अपने फोन को दूर से ही लॉक कर सकते हैं या उसमें अलार्म बजा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि फोन मिलना मुश्किल है तो आप दूर से ही डेटा भी डिलीट कर सकते हैं। इससे आपकी तस्वीरों या दूसरे डेटा का कोई गलत फायदा नहीं उठा सकता है।
स्मार्टफोन में स्क्रीन लॉक लगाना सबसे आसान उपाय है। पैटर्न, पिन, पासवर्ड, फिंगरप्रिंट या फेस आईडी सेट करें। इससे कोई भी अनजान व्यक्ति आपके फोन को बिना आपकी अनुमति के नहीं खोल पाएगा। कोशिश करें कि पासवर्ड या पिन यूनिक और मजबूत हो जिसका कोई अनुमान न लगा सके।
2FA यानि टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन करना ना भूलें
आजकल कई ऐप्स और सर्विस टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) करने को कहती हैं। इसका मतलब है कि आपके पासवर्ड के अलावा एक और वेरिफिकेशन स्टेप होगा। इसमें ओटीपी, ईमेल कोड या ऑथेंटिकेटर ऐप का कोड डालना होगा। इसके बिना लॉगइन नहीं होगा। ऐसे में अगर कोई आपका पासवर्ड जान भी ले तो वह आपके अकाउंट तक नहीं पहुंच सकता।
कैसे 2FA को एक्टिवेट करें?