Get App

फोन की स्लो स्पीड से हैं परेशान? बस कीजिए ये काम पुराना फोन हो जाएगा एकदम नया जैसा!

जब हम नया-नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो हम कई ऐप्स डाउनलोड कर लेते है। बाद में उन ऐप्स का कोई यूज नहीं करते है। भले ही आप इन ऐप्स का यूज न करते हो लेकिन कई ऐप बैकग्राउंड में चलते रहे हैं और आपके फोन की प्रोसेसिंग स्पीड को स्लो करते है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 4:30 PM
फोन की स्लो स्पीड से हैं परेशान? बस कीजिए ये काम पुराना फोन हो जाएगा एकदम नया जैसा!
अगर आपका स्मार्टफोन स्लो काम कर रहा हो तो आप अपने फोन को दिन में एक बार जरूर रिस्टार्ट करें

Old Smartphone to New: जब आपका नया स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो वह बहुत स्मूद काम करता है। नए-नए फोन में कोई भी काम करने में आपको कोई दिक्कत नहीं आती हैं। लेकिन जैसे-जैसे फोन पुराना होता जाता है, उसकी स्पीड धीमी होने लगती है। स्मार्टफोन स्लो होने पर किसी ऐप को खोलने से लेकर कॉल करने तक, कई तरह की परेशानियां आती हैं। आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए हम कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने पुराने स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ा सकते हैं और उसे बिल्कुल नए जैसा फास्ट बना सकते हैं।

जंक और कैचे डेटा को करें क्लीन

आपके स्मार्टफोन में कई ऐसी फाइल्स सेव होती है जिनकी कोई जरूरत नहीं होती है। ये फाइल्स आपके स्मार्टफोन को स्लो करने में बड़ी भूमिका निभाती है। इन्हें क्लीन करने से आपके फोन की स्टोरेज स्पेस भी बढ़ जाता है। जंक फाइल्स को आप अपने स्मार्टफोन के फाइल मैनेजर में जाकर डिलीट कर सकते हैं। आपको सेटिंग के ऐप मैनेजमेंट में जाकर सभी ऐप के कैचे डाटा को क्लीन कर देना चाहिए। ऐसा करने से फोन की प्रोसेसिंग स्पीड काफी हद तक बेहतर हो जाएगी।

बिना यूज वाले ऐप्स को करें अनइंस्टॉल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें