WhatsApp Tips: WhatsApp पर कॉल शेड्यूल कैसे करें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

WhatsApp Tips: अलग-अलग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप्स पर कॉल शेड्यूल करना थोड़ा मुश्किल और समय लेने वाला हो सकता है। आमतौर पर आपको पहले कॉल शेड्यूल करना होता है और फिर दूसरे यूजर्स को पर्सनली बताना होता है। वहीं, WhatsApp के इस नए फीचर से आप आसानी से कॉल शेड्यूल कर सकते हैं।

अपडेटेड Mar 27, 2026 पर 4:20 PM
Story continues below Advertisement
WhatsApp पर कॉल शेड्यूल कैसे करें? जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

WhatsApp Tips: अलग-अलग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप्स पर कॉल शेड्यूल करना थोड़ा मुश्किल और समय लेने वाला हो सकता है। आमतौर पर आपको पहले कॉल शेड्यूल करना होता है और फिर दूसरे यूजर्स को पर्सनली बताना होता है। वहीं, WhatsApp के इस नए फीचर से आप आसानी से एक या कई यूजर्स के साथ वॉइस/वीडियो कॉल शेड्यूल कर सकते हैं। इसके लिए आपको उन्हें अलग से बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि WhatsApp सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन और अलर्ट भेजत देता है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह कैसे करना है, तो चलिए आपको स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताते हैं।

स्टेप 1: अपने WhatsApp में, Calls ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 2: इसके नीचे आपको शेड्यूल का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।


स्टेप 3: वहां आप कॉल के लिए Date और Time सेट कर सकते हैं और कॉल का Type भी चुन सकते हैं – वीडियो या वॉइस।

स्टेप 4: अगर आप चाहें, तो आप कॉल का End Time हटा सकते हैं और WhatsApp में रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं।

स्टेप 5: सेटिंग्स पूरा करने के बाद Next पर क्लिक करें और उस कॉन्टैक्ट को चुने जिसके साथ आप कॉल शेड्यूल करना चाहते हैं।

स्टेप 6: कॉल शेड्यूल करने से अन्य यूजर्स को भी सूचना मिल जाएगी, और आप इसे अपने कैलेंडर में भी जोड़ सकते हैं।

स्टेप 7: आप इसे बाद में Chats या Calls सेक्शन के तहत Edit भी कर सकते हैं।

शेड्यूल की गई कॉल कैसे डिलीट करें?

स्टेप 1: WhatsApp में Calls सेक्शन खोलें और अपनी Upcoming Call पर क्लिक करें।

स्टेप 2: फिर Edit Calls पर जाएं और Cancel Event चुनें।

स्टेप 3: इवेंट कैंसिल होने का नोटिफिकेशन दूसरे यूजर्स को भी भेज दी जाएगी।

स्टेप 4: कॉल हटाने का दूसरा तरीका यह है कि आप Delete for Everyone विकल्प चुन सकते हैं।

यह फीचर आपको फ्रेंड्स और परिवार से संपर्क बनाए रखने में मदद करेगा। कॉल से 10-15 मिनट पहले रिमाइंडर (Reminder) भेजा जाता है। WhatsApp कॉल के लिए एक जॉइनिंग लिंक भी जेनरेट करता है जिसे आप अन्य यूजर्स के साथ शेयर करके उन्हें कॉल में शामिल होने के लिए कह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Redmi 15A 5G, 6,300mAh बैटरी और 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।