Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: OnePlus 13s पर मिल रही भारी छूट, 52 हजार से भी कम हुई कीमत

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: अगर आप OnePlus स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो सिर्फ आज का ही दिन आपके पास बचा हुआ है जब आप फोन सस्ते में खरीद सकते हैं। दरअसल, Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 का आज आखिरी दिन है और इस मौके पर OnePlus 13s पर छूट मिल रही है।

अपडेटेड Aug 07, 2025 पर 10:56 AM
Amazon सेल में OnePlus 13s पर मिल रही भारी छूट

Amazon Great Freedom Festival Sale 2025: अगर आप नया OnePlus स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो सिर्फ आज का ही दिन आपके पास बचा हुआ है जब आप फोन सस्ते में खरीद सकते हैं। दरअसल, Amazon Great Freedom Festival Sale 2025 का आज आखिरी दिन है और इस मौके पर OnePlus 13s पर जबरदस्त छूट मिल रही है। इस सेल में आप OnePlus 13s को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। साथ ही बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स का फायदा उठाकर आप और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं। अब आइए स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर और कीमत के बारे में जानते हैं।

फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

  • OnePlus 13s एक प्रीमियम स्मार्टफोन है जिसमें 6.32 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 12GB RAM और 256GB/512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। यह Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है। इसका डिजाइन स्लिम और लाइटवेट है, जिसकी लंबाई 150.8 मिमी, चौड़ाई 71.7 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 185 ग्राम है।
  • कैमरा सेटअप की बात करें तो 13s के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50 MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल सिम, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, GPS और टाइप सी पोर्ट शामिल है।
  • बैटरी देखें तो OnePlus में 5850mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SUPERVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कीमत और ऑफर


OnePlus 13s का 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 54,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 3 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इसकी कीमत 51,988 रुपये हो जाएगी। वहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन पर 47,250 रुपये की बचत हो सकती है।

यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 5 vs Realme 15 Pro 5G: मिड-रेंज में कौन है दमदार? जानें किसमें मिलते हैं ज्यादा धमाकेदार फीचर्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।