OnePlus Nord 5 vs Realme 15 Pro 5G: अगर आप OnePlus Nord 5 और Realme 15 Pro 5G स्मार्टफोन को लेकर कन्यफ्यूज हैं की किस फोन में अच्छे फीचर मिलेंगे, किसमें दमदार बैटरी मिलेगी, परफॉर्मेंस किस फोन का अच्छा रहेगा, तो हम आपके लिए इन्ही सवालों का जवाब लेकर आए हैं। जी हां, हम आज आपको 32,000 रुपये की रेंज वाले इन फोन्स के बारे में बताएंगे, जिसमें स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत की पूरी जानकारी रहेगी।
कीमत में बराबरी पर क्या मिल रहा है उसके पीछे है फर्क
OnePlus Nord 5 और Realme 15 Pro 5G दोनों ही 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। हालांकि, OnePlus इस कीमत में बैंक ऑफर शामिल करता है जबकि इसकी एक्चुअल MRP 32,999 रुपये है। वहीं Realme इस रेट पर बिना किसी ऑफर के उपलब्ध है। यानी कीमत बराबर है पर असली गेम फीचर्स का है।
Realme 15 Pro 5G के फीचर्स
अगर आप पावर यूजर हैं गेमिंग पसंद करते हैं और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं तो OnePlus Nord 5 आपके लिए परफेक्ट है। अगर आप वीडियोग्राफी, सोशल मीडिया और डिस्प्ले एक्सपीरियंस को ज्यादा महत्व देते हैं, साथ ही एक बड़ी बैटरी और ज्यादा AI कैमरा फीचर्स चाहते हैं तो Realme 15 Pro 5G एक शानदार विकल्प है।