Google Pixel 9 Pro Fold पर 43,000 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट, मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स, जानें ऑफर्स और कीमत

Google Pixel 9 Pro Fold Discount: अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, पिछले साल लॉन्च हुए Google Pixel 9 Pro Fold पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ये हैंडसेट Flipkart पर 43,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है।

अपडेटेड Aug 20, 2025 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement
Google Pixel 9 Pro Fold पर 43,000 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट

Google Pixel 9 Pro Fold Discount: अगर आप फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। दरअसल, पिछले साल लॉन्च हुए Google Pixel 9 Pro Fold पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ये हैंडसेट Flipkart पर 43,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है, जिससे इसे खरीदने का ऑफर काफी दमदार हो गया है। ये फोन उन कुछ फोल्डेबल्स में से है जो दमदार फीचर्स और AI कैपेबिलिटीज के साथ आता है। इसमें 6.3-inch का OLED आउटर पैनल और 4650mAh बैटरी मिलती है। जानकारी के लिए बता दें कि इसे पिछले साल Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL के साथ लॉन्च किया गया था। अब आइए जानते हैं Google के इस फोल्डेबल फोन पर मिल रही डील के बारे में।

Google Pixel 9 Pro Fold के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

  • Google Pixel 9 Pro Fold में 6.3-इंच OLED आउटर पैनल है, जिसमें 1080 x 2424 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इनर डिस्प्ले 8 इंच का है, जिसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें Google का Tensor G4 चिपसेट दिया गया है।
  • यह फोन Android 14 पर ऑपरेट होता है और इसमें 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। गूगल Pixel 9 Pro Fold एक ड्यूल सिम (GSM और GSM) मोबाइल है जो नैनो सिम और ई-सिम कार्ड्स के साथ आता है। इसका डायमेंशन 155.20 x 150.20 x 5.10mm और वजन 257.00 ग्राम है। फोन को Obsidian और Porcelain कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए आईपीX8 रेटिंग है।
  • Pixel 9 Pro Fold फोन में 4650mAh बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें AI-पावर्ड फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे ऐड मी, ऑटो फ्रेम, नया पिक्सेल वेदर ऐप, मैजिक लिस्ट, स्क्रीनशॉट ऐप, पिक्सेल स्टूडियो और क्लियर कॉलिंग।
  • कनेक्टिविटी के लिए Google Pixel 9 Pro Fold में Wi-FI, GPS, NFC, USB, Type-C, 3G और 4G (भारत में कुछ LTE नेटवर्क द्वारा उपयोग किए जाने वाले बैंड 40 के सपोर्ट के साथ) है। दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी है। फोन में सेंसर की बात की जाएं तो एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, बैरोमीटर और कंपास/ मैगनेटोमीटर है। यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक के साथ आता है।
  • कैमरे की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP मेन सेंसर OIS के साथ, 10.5MP अल्ट्रावाइड लेंस और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। आउटर और इनर दोनों स्क्रीन पर 10MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Google Pixel 9 Pro Fold पर ये है डील


Google Pixel 9 Pro Fold फिलहाल Flipkart पर 1,72,999 रुपये के MRP की जगह सीधे 43,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है। इस ऑफर के बाद इसकी कीमत घटकर 1,29,999 रुपये रह गई है। इसके साथ ही, HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर बायर्स को अतिरिक्त 10,000 रुपये की छूट भी मिल सकती है। वहीं, ज्यादा बचत के लिए खरीदार अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर सकते हैं, जिसमें 55,850 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू प्राप्त किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Redmi 15 5G: Xiaomi ने आज भारत में लॉन्च किया Redmi 15 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे कई बेहतरीन फीचर्स, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।