6,500mAh बैटरी के साथ Infinix GT 50 Pro लॉन्च, मिलेगा N1 चिप, लिक्विड कूलिंग सिस्टम और प्रीमियम फीचर्स

Infinix GT 50 Pro को शुक्रवार को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है, जो पिछले साल के GT 30 Pro मॉडल का अपग्रेड वर्जन है। गेमिंग पर आधारित यह लेटेस्ट स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट पर चलता है।

अपडेटेड Apr 25, 2026 पर 3:39 PM
Story continues below Advertisement
6,500mAh बैटरी के साथ Infinix GT 50 Pro लॉन्च

Infinix GT 50 Pro को शुक्रवार को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है, जो पिछले साल के GT 30 Pro मॉडल का अपग्रेड वर्जन है। गेमिंग पर आधारित यह लेटेस्ट स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट पर चलता है, जिसमें 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज है। यह तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और इसमें 10 प्रेशर लेवल वाले प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर दिए गए हैं। Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz तक की रिफ्रेश रेट और 6,500mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Infinix GT 50 Pro की कीमत और उपलब्धता

Infinix GT 50 Pro के 12GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत IDR 69,98,000 (लगभग 35,000 रुपये) से शुरू होती है। समान RAM वाले 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 74,99,000 (लगभग 40,000 रुपये) है। यह इंडोनेशिया की ई-कॉमर्स साइटों पर उपलब्ध है और Black Abyss, Red Blaze और Silver Glacier कलर में मिलेगा।


Infinix GT 50 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Infinix GT 50 Pro एक डुअल सिम (Nano + Nano) स्मार्टफोन है, जो Android 16 पर आधारित XOS 16 पर चलता है। इसमें 93.18% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाला 6.78 इंच का AMOLED LTPS 1.5K (1,208x2,644 पिक्सल) डिस्प्ले है। डिस्प्ले 30Hz से लेकर 144Hz तक की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह 330Hz तक की टच सैंपलिंग रेट और 2800Hz की इंस्टेंट टच सैंपलिंग प्रदान करता है। पैनल 4500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट का 100% कवरेज देने का दावा करता है। यह TÜV Low Blue Light सर्टिफाइड है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है। साथ ही, स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।

Infinix GT 50 Pro में 4nm MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट दिया गया है, जो Mali-G720 MC7 GPU के साथ आता है। इसमें 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।

कैमरे की बात करें तो, Infinix GT 50 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.59 अपर्चर और OIS वाला 50MP का मेन सेंसर और f/2.2 अपर्चर वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा है।

Infinix GT 50 Pro में G-sensor, e-compass, gyroscope, light sensor और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें X-axis linear motor और infrared blaster भी है। फोन में IP64 रेटिंग है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। उपलब्ध कनेक्टिविटी विकल्पों में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4, OTG, NFC, FM Radio और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।

Infinix GT 30 Pro की तरह ही, नए Infinix GT 50 Pro में भी प्रेशर-सेंसिटिव शोल्डर ट्रिगर दिए गए हैं जिन्हें Open-Cut Pressure-Sense GT Trigger कहा जाता है। ये गेमिंग के दौरान कंसोल जैसा अनुभव प्रदान करते हैं। इसमें हर ट्रिगर पर 4 एडजस्टेबल मैपिंग पॉइंट और 10 प्रेशर लेवल मिलते हैं। इसकी लैटेंसी रेट 20ms है और इसकी बनावट काफी मजबूत है और इसे 30 लाख से ज्यादा प्रेस झेलने के लिए डिजाइन किया गया है।

GT Trigger की मदद से यूजर ऐप्स को जल्दी लॉन्च कर सकते हैं, वीडियो प्लेबैक को कंट्रोल कर सकते हैं, लाइटिंग इफेक्ट्स को कस्टमाइज किया कर सकते हैं, और भी बहुत कुछ।

इसके अलावा, Infinix GT 50 Pro में कंपनी का इन-हाउस बना N1 नेटवर्क मैनेजमेंट चिप दिया गया है, जो बेहतर कनेक्टिविटी और नेटवर्क परफॉर्मेंस में मदद करता है।

फोन में HydroFlow Liquid Cooling आर्किटेक्चर दिया गया है, जिसमें माइक्रो-पंप लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी और 6,437 sq mm का बड़ा डायफ्राम एरिया शामिल है। यह फोन को जल्दी ठंडा रखने और हीट कम करने में मदद करता है।

Infinix GT 50 Pro में 6,500mAh की बैटरी है जो 45W तक की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 30W तक की वायरलेस चार्जिंग और 5W तक की वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। Infinix के GT MagCharge Cooler 2.0 के साथ, हैंडसेट वायरलेस बाईपास चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 162.44x77.23x8.15 mm है और इसका वजन 198 ग्राम है।

यह भी पढ़ें: “Apple iPhone 17 हुआ सस्ता! इस प्लेटफॉर्म पर कीमत ₹75,000 तक गिरी, जानें पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।