Infinix Smart 20 भारत में जल्द होगा लॉन्च, माइक्रोसाइट पर लिक हुई डिटेल

Infinix smart 20: Infinix का नया स्मार्टफोन Infinix Smart 20 भारत में अगले हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च होने वाला है। इसके लिए एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खास माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जहां फोन से जुड़ी कई जानकारी सामने आई है।

अपडेटेड Jun 04, 2026 पर 5:45 PM
Infinix Smart 20 भारत में जल्द होगा लॉन्च, माइक्रोसाइट पर लिक हुई डिटेल

Infinix smart 20: Infinix का नया स्मार्टफोन Infinix Smart 20 भारत में अगले हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च होने वाला है। इसके लिए एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खास माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जहां फोन से जुड़ी कई जानकारी सामने आई है। इस माइक्रोसाइट में फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन, मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। बता दें कि यह फोन पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुए Infinix Smart 10 का नया वर्जन होगा। इस नए फोन में आपको MediaTek प्रोसेसर और 5,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। यह स्मार्टफोन भारत में चार कलर में उपलब्ध होगा।

Infinix Smart 20 की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा

अपकमिंग Infinix Smart 20 भारत में 8 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी एक खास माइक्रोसाइट के जरिए सामने आई है, जो अभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव है। वहीं, लॉन्च के बाद यह फोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे चार कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा- Cloudline Blue, Polaris Titanium, Shadow Black और Sunlike Orange।अगर डिजाइन की बात करें तो, फोन के पीछे एक रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मौजूद होगा।


Infinix Smart 20 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कैमरा वाला होल पंच डिस्प्ले कटआउट भी होगा। इसमें फ्लैट 3D टेक्सचर कंपोजिट रियर पैनल और फ्लैट फ्रेम होगा, जिसमें पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दाईं ओर दिए गए हैं। फोन की मोटाई 7.7mm होगी।

स्पेसिफिकेशन्स देखें तो, Infinix Smart 20 में MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट होगा, जो 4GB RAM के साथ आएगा। इसके अलावा, हैंडसेट में MicroSD कार्ड स्लॉट के जरिए 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी दी गई है।

इस फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले होगा, जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट देता है। फोन में 5,200mAh की बैटरी होगी, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन करीब 39 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है।

फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है। आने वाले Infinix फोन में Ultra Link फीचर भी होगा, जिसके जरिए Infinix फोन के बीच 1km तक वायरलेस कम्युनिकेशन संभव होगा।

Infinix Smart 20 पूराने फोन का सक्सेसर होगा

बता दें कि यह हैंडसेट Infinix Smart 10 का सक्सेसर होगा, जिसे जुलाई 2025 में भारत में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 4GB RAM और 64GB RAM वाले बेस वेरिएंट के लिए 6,799 रुपये थी। Infinix Smart 10 में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD टचस्क्रीन है, जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट, 700 nits तक की पीक ब्राइटनेस और 240Hz तक की टच सैंपलिंग रेट प्रदान करता है। हैंडसेट में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 चिप, 4GB LPDDR4x RAM और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

यह भी पढ़ें: Xiaomi का नया 5G फोन भारत में लॉन्च, मिलेगी 6,500mAh बैटरी और Leica-सपोर्टेड 50MP कैमरा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।