Xiaomi 17T: चीन की स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने आज भारत में अपना नया फ्लैगशिप फोन Xiaomi 17T लॉन्च किया है। जिसमें आपको 6.59-इंच की AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर और 6,500mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ ही इस फोन में Leica 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। चलिए अब इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Xiaomi 17T की कीमत और उपलब्धता
Xiaomi 17T के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। साथ ही फोन पर खास बैंक ऑफर भी मिल रहा है जहां आप HDFC Bank, SBI Card, American Express और ICICI Bank कार्ड पर 5,000 रुपये तक का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।
बैंक ऑफर के साथ डिवाइस पर 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। वहीं, बैंक डिस्काउंट के बाद Xiaomi 17T की असल कीमत 256GB और 512GB मॉडल के लिए घटकर शायद 54,999 रुपये और 59,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा, आप फोन को नो-कॉस्ट EMI और जीरो डाउन पेमेंट पर भी खरीद सकते हैं।
Xiaomi 17T के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें Xiaomi 17T में 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। साथ ही फोन को पावर देने के लिए MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर मिल रहा है, जो 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक के स्टोरेज के साथ आएगा।
इसके अलावा, डिवाइस में 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17T में Leica-सपोर्टेड ट्रिपल रियर कैमरा है। जिसमें 50MP का Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा, 50MP का Leica 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी मिल रहा है।