Apple के अगले जनरेशन के iPhone लॉन्च में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन इसके Pro मॉडल्स को लेकर लगातार नई-नई लीक सामने आ रही हैं। ताजा लीक में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के अनुमानित कलर ऑप्शन की अब तक की सबसे साफ झलक देखने को मिली है। टिप्स्टर सोनी डिक्सन की ओर से शेयर की गई और GSMArena पर दिखाई गई इन इमेज के अनुसार, Apple के ये नए फ्लैगशिप फोन चार कलर ऑप्शन में आ सकते हैं।
हालांकि, Apple ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है, लेकिन यह नई लीक कई पिछली रिपोर्टों से मेल खाती है, जिससे इन रंगों की संभावना और मजबूत हो जाती है।
iPhone 18 Pro मॉडल चार कलर में आ सकते हैं
बता दें कि लीक हुए डमी यूनिट्स से पता चलता है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max Cherry, Light Blue, Dark Gray/Black और Silver कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकते हैं। खास बात ये है कि इनमें से Cherry कलर की सबसे ज्यादा चर्चा है। गहरे लाल रंग का यह फिनिश नई लाइनअप का हाइलाइट कलर बन सकता है, जो पिछले साल iPhone 17 Pro सीरीज में पेश किए गए कॉस्मिक ऑरेंज शेड की जगह लेगा। इसके अलावा, Apple अक्सर अपने Pro मॉडल्स के साथ एक सिग्नेचर कलर भी पेश करता रहा है और अगर हाल की रिपोर्ट्स सही है, तो Cherry 2026 का सबसे खास ऑप्शन हो सकता है।
लीक से जुड़ी एक दिलचस्प बात यह भी सामने आई है कि इस बार Cosmic Orange कलर का कोई जिक्र नहीं है। यह कलर iPhone 17 Pro लाइनअप में सबसे पॉपुलर कलर्स में से एक बन गया था और इसने कई Android स्मार्टफोन निर्माताओं को अपने फ्लैगशिप डिवाइसों में इसी तरह के शेड पेश करने के लिए प्रेरित किया था। हालांकि, मौजूदा रिपोर्टों से पता चलता है कि Apple शायद इस कलर को अगली जनरेशन iPhone में जारी नहीं रखेगा।
डिजाइन में मामूली बदलाव हो सकते हैं
एक दिलचस्प बात यह भी है कि लीक हुए डमी यूनिट्स से ऐसा नहीं लगता है कि iPhone 18 Pro सीरीज के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव होगा। तस्वीरों के आधार पर देखें तो, फोन का ओवरऑल लुक लगभग iPhone 17 Pro सीरीज जैसा ही है। हालांकि, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि Apple इस बार छोटे Dynamic Island पर काम कर रहा है।
इसके अलावा, ऐसी भी अफवाहें हैं कि टेक कंपनी प्राइमरी कैमरे के लिए वेरिएबल अपर्चर तकनीक भी ला सकती है, जिससे यूजर्स को फोटोग्राफी और डेप्थ-ऑफ-फील्ड में ज्यादा कंट्रोल मिलेगा।
एक अन्य जानकारी के मुताबिक, Apple अपनी iPhone 18 सीरीज को अपने पारंपरिक सितंबर लॉन्च इवेंट में पेश कर सकता है।