Redmi Turbo 5 भारत में जल्द देगा दस्तक! मिलेगी 7,560mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग

Redmi Turbo 5: क्या आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो Redmi आपके लिए जल्दी ही भारत में Redmi Turbo 5 नाम से नया हैंडसेट लॉन्च कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च से पहले ही फोन के डिजाइन का खुलासा कर दिया है।

अपडेटेड Jun 03, 2026 पर 2:45 PM
Redmi Turbo 5 भारत में जल्द देगा दस्तक!

Redmi Turbo 5: क्या आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो Redmi आपके लिए जल्दी ही भारत में Redmi Turbo 5 नाम से नया हैंडसेट लॉन्च कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च से पहले ही फोन के डिजाइन का खुलासा कर दिया है। इस हैंडसेट के रियर में आपको दो कैमरे और LED फ्लैश मिल सकती है। फिलहाल कंपनी ने Redmi Turbo 5 के लॉन्च डेट को कंफर्म नहीं किया है।

दरअसल, लॉन्च से पहले ही फोन का एक प्रमोशनल पोस्टर ऑनलाइन लीक हो गया है, जिससे पता चलता है कि यह डिवाइस भारत में उम्मीद से पहले दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, सामने आए पोस्टर से यह भी साफ होता है कि Redmi Turbo 5 को वाइट कलर ऑप्शन में भी पेश किया जा सकता है।

Redmi Turbo 5: लॉन्च डेट


टिप्स्टर संजू चौधरी ने हाल ही में X पर अपकमिंग Redmi Turbo 5 का एक कथित प्रमोशनल पोस्टर शेयर किया है। जिससे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन भारत में 16 जून को लॉन्च हो सकता है।

हालांकि, ये जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं हुई है। वहीं, कंपनी ने अब तक Amazon पर फोन का लैंडिंग पेज या अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कोई नया अपडेट शेयर नहीं किया है। इसी बीच चर्चा यह भी है कि नए Turbo मॉडल के साथ कंपनी उसी दिन Redmi 17 5G को भी लॉन्च कर सकती है, जिससे लॉन्च इवेंट और भी खास हो सकता है।

Redmi Turbo 5: स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

Redmi Turbo 5 के संभावित वेरिएंट चीनी वेरिएंट जैसे हो सकते हैं, जिसमें Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट भी मिल सकता है। इस फोन में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 480Hz तक का टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल सकती है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो 16GB तक की LPDDR5x Ultra RAM और 512GB तक की UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा, फोन में 7,560mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide की एक और लीक आई सामने, डिजाइन ने मचाया धमाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।