Instagram Diwali Feature: इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ नए और बेहतरीन फीचर्स लेकर आता रहता है। इस बार भी इंस्टाग्राम की तरफ से दिवाली को खास बनाने के लिए एक नया रीस्टाइल इफेक्ट्स फीचर लॉन्च किया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने फोटो और वीडियो को और भी शानदार बना सकते हैं। Meta AI की मदद से तैयार ये इफेक्ट्स अब इंस्टाग्राम स्टोरीज और एडिट्स ऐप में उपलब्ध हैं। कंपनी के अनुसार, ये इफेक्ट्स दिवाली की पारंपरिक चीजों जैसे आतिशबाजी, दीये और रंगोली से प्रेरित हैं।
दिवाली थीम से जुड़े इफेक्ट्स
इंस्टाग्राम के इस नए फीचर से यूजर्स अपने फोटो और वीडियो में दिवाली के कलरफुल इफेक्ट्स को ऐड कर सकते हैं। इसमें कई तरह के कलर, टेक्सचर और मूड हैं, जो दिवाली के उत्सव से मेल खाते हैं। इंस्टाग्राम ने रीस्टाइल इफेक्ट्स फीचर में फोटो और वीडियो के लिए तीन-तीन खास इफेक्ट्स ऐड किए हैं। जैसे फोटो के लिए आतिशबाजी, दीये और रंगोली इफेक्ट्स, जबकि वीडियो के लिए लालेटन, गेंदे के फूल और रंगोली इफेक्ट्स जोड़े हैं। ये इफेक्ट्स भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में भी 29 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेंगे।
इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रीस्टाइल का इस्तेमाल कैसे करें?
एडिट्स ऐप में ऐसे रीस्टाइल का करेंगे यूज
Meta ग्लासेज में भी दिवाली के लिए मिलेंगे ये फीचर
Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स भी दिवाली थीम का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए आपको कहना होगा ‘Hey Meta, Restyle This’ और फिर आपके फोटो में दिवाली की रोशनी आतिशबाजी और रंगोली के पैटर्न अपने आप जुड़ जाएंगे। ये नई तैयार हुई तस्वीरें Meta AI ऐप में देखी जा सकती हैं। यह फीचर दिवाली को और भी रंगीन और मजेदार बनाने में मदद करता है।