iPhone 17 Air: Apple जल्द ही अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है और इसमें सबसे ज्यादा चर्चा में है iPhone 17 Air, जिसका डिजाइन अब तक का सबसे पतला बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस डिवाइस की मोटाई करीब 5.5mm होगी। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, 0.35mm का अंतर भले ही ज्यादा न लगे, लेकिन iPhone 17 Air के डमी यूनिट को Samsung Galaxy S25 Edge के साथ रखने पर यह अंतर साफ दिखता है।
लीकस्टर @theonecid ने iPhone 17 Air के डमी यूनिट और Samsung Galaxy S25 Edge की तुलना वाली तस्वीर शेयर की है, जिसमें Apple का फोन काफी पतला नजर आता है। हालांकि, इसका कैमरा मॉड्यूल थोड़ा ज्यादा उभरा हुआ दिखाई देता है।
Apple iPhone 17 Air लॉन्च डेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone 17 सीरीज (iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air) को 8 सितंबर को पेश कर सकता है। हालांकि, प्री-ऑर्डर और सेल डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Apple iPhone 17 Air डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 17 Air में 6.6-inch की ProMotion OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह फोन Apple के नए A19 Pro चिपसेट पर काम करेगा। डिवाइस कम से कम 8GB RAM और 256GB बेस स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसमें Apple के लेटेस्ट AI फीचर्स “Apple Intelligence” भी शामिल हो सकते हैं। बैटरी लगभग 2,800mAh से 3,000mAh के बीच हो सकती है और यह फोन बॉक्स से ही iOS 26 पर चलेगा।
फोन का वज़न लगभग 145 ग्राम हो सकता है। इसमें टाइटेनियम और एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसे ग्लास के साथ जोड़ा जाएगा। पावर बटन दाईं तरफ और वॉल्यूम रॉकर, एक्शन बटन बाईं तरफ दिए जा सकते हैं।
कैमरा की बात करें तो iPhone 17 Air में 48MP का सिंगल रियर कैमरा और फ्लैश दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24MP का फ्रंट कैमरा होगा। रियर पैनल पर मिनिमलिस्ट कैमरा आइलैंड डिजाइन देखने को मिलेगा। फ्रंट साइड में पतले बेजल्स और Dynamic Island कटआउट दिए जा सकते हैं।
Apple iPhone 17 Air की कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में iPhone 17 Air की शुरुआती कीमत लगभग 89,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, यह अभी कन्फर्म नहीं है और सही जानकारी आने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं।