Apple iPhone 17 Price In India: iPhone 17 Pro के लिए करना पड़ेगा ज्यादा खर्च! जानें कीमत और लॉन्चिंग डेट समेत सबकुछ

Apple iPhone 17 सीरीज के लॉन्चिंग से पहले कीमत को लेकर अटकलों का बाजार गरम है। आईफोन के दीवाने iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई लॉन्चिंग डेट और कीमत के बारे में गूगल पर सर्च कर रहा है। आइए हम आपको iPhone 17 की लॉन्चिंग डेट, फीचर्स, कलर ऑप्शन और कीमत समेत पूरी डिटेल्स बता रहे हैं

अपडेटेड Aug 05, 2025 पर 10:15 PM
Story continues below Advertisement
iPhone 17 Price In India: अपने iPhone को अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है

iPhone 17 Price In India: Apple iPhone 17 सीरीज के लॉन्चिंग से पहले कीमत को लेकर अटकलों का बाजार गरम है। आईफोन के दीवाने iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई लॉन्चिंग डेट और कीमत के बारे में गूगल पर सर्च कर रहा है। आइए हम आपको iPhone 17 की लॉन्चिंग डेट, फीचर्स, कलर ऑप्शन और कीमत समेत पूरी डिटेल्स बता रहे हैं। अगर आप अपने iPhone को अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सामान्य से थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 लाइनअप की कीमत में लगभग ₹50 (करीब ₹4,200) की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे यह अब तक की सबसे महंगी iPhone सीरीज में से एक बन जाएगी।

Apple ने अभी तक iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन एक नई रिपोर्ट में iPhone लॉन्च इवेंट की डेट सामने रख दी है। रिपोर्ट में Apple 9 सितंबर, 2025 को iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने वाला है। टिप्स्टर @Jukanlosreve की मानें तो बेस iPhone 17 की कीमत ग्लेबल लेवल पर लगभग ₹850 से शुरू हो सकती है। जबकि iPhone 17 Pro और Pro Max की कीमत क्रमशः ₹1,050 और ₹1,250 हो सकती है। यानी भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹85,000 से कहीं ज्यादा हो सकती है।

भारत में इंपोर्ट टैक्स, GST और अन्य टैक्स के कारण iPhone पहले से ही महंगे हैं। अगर Apple ग्लोबली तौर पर कीमतें बढ़ाता है, तो भारतीय खरीदारों को काफी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। खासकर iPhone 17 Pro और iPhone Pro Max मॉडल की कीमतें ₹1.3-1.5 लाख के पार जाने की उम्मीद है। iPhone 17 सीरीज में एक नया कलर पेश किए जाने की उम्मीद है। लीकर Majin Bu का दावा है कि iPhone 17 काला, सफेद, गुलाबी, नीले और हरे कलर में उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें- इस ऐप के जरिए सड़क सुरक्षा के बनें भागीदार, पुलिस देगी हर महीने 50,000 रुपये का इनाम


इस साल अन्य आईफोन मॉडल्स ले साथ-साथ iPhone 17 Air की भी चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि यह Apple का अब तक का सबसे पतला iPhone होगा। दावा किया गया है कि iPhone 17 Air पतला होने के साथ-साथ भारी होगा। iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में एक नया 'Pro' कैमरा होने का दावा किया जा रहा है। इसे एडवांस फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए डिजाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि इस नए सॉफ्टवेयर के साथ Apple पॉप्युलर थर्ड-पार्टी ऐप्स जैसे Halide, Kino और Filmic Pro को टक्कर दे सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।