iPhone 17 Pro Discount Deal: सिर्फ 56990 में मिल रहा आईफोन 17 प्रो! जानिए रिलायंस डिजिटल के एक्सचेंज और कैशबैक का ये बंपर ऑफर

iPhone 17 Pro Discount Deal: आईफोन 17 प्रो पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। यह फोन आपको रिलायंस डिजिटल पर 56990 रुपये में मिल सकता है। रिलायंस डिजिटल ने एक्ट पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। आईफोन 17 प्रो की कीमत 1,34,900 है। आइए जानें

अपडेटेड Sep 24, 2026 पर 1:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आईफोन के इस मॉडल पर डिस्काउंट रिलायंस डिजिटल ऑफर कर रहा है।

iPhone 17 Pro Discount Deal: एप्पल आईफोन खरीदने की इच्छा रखने वाले ढेरों ग्राहकों के लिए यह बड़ी और अहम खबर है। आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स मार्केट प्राइस से काफी कम दाम में आपका हो सकता है। हाल ही में एप्पल द्वारा आईफोन प्रो 18 भारत में लॉन्च होने के बाद पुराने आईफोन की कीमतों में इजाफा हुआ है। ऐसे में आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट किसी बिन मांगी मुराद से कम नहीं है।

लेकिन आईफोन के इस मॉडल पर डिस्काउंट रिलायंस डिजिटल ऑफर कर रहा है। रिलायंस डिजिटल द्वारा X पर शेयर की गई एक पोस्ट के अनुसार, आईफोन 17 प्रो 256GB को Rs 56,990 की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि आईफोन 17 प्रो मैक्स 256GB इस ऑफर के तहत Rs 71,990 की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध है।

आईफोन 17 प्रो की कीमत और ऑफर की जानकारी


आईफोन 17 प्रो 256GB की मार्केट प्राइस Rs 1,34,900 है। रिलायंस डिजिटल इस पर 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट दे रहा है, जिससे कीमत घटकर Rs 1,24,990 हो जाएगी।

इसके बाद कस्टमर अपने पुराने डिवाइस के लिए Rs 55,000 तक की एक्सचेंज वैल्यू और Rs 10,000 का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं। इस ऑफर में 3,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी शामिल है। इन सभी फायदों को मिलाकर, आईफोन 17 प्रो मैक्स 256GB की इफेक्टिव कीमत घटकर 56,990 रुपये हो जाती है।

ऑफर आईफोन 17 प्रो 256GB

मार्केट प्राइस 1,34,900 रुपये

इन-स्टोर डिस्काउंट 9,910 रुपये

स्टोर डिस्काउंट के बाद कीमत 1,24,990 रुपये

पुराने डिवाइस की वैल्यू 55,000 रुपये

एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये

बैंक कैशबैक 3,000 रुपये

छूट के बाद प्रभावी मूल्य 56,990 रुपये

आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत और ऑफर की जानकारी

आईफोन 17 प्रो मैक्स 256GB भी इस प्रमोशन का हिस्सा है। इस मॉडल का बाजार मूल्य 1,49,900 रुपये है। स्टोर Rs 9,910 का इन-स्टोर डिस्काउंट दे रहा है, जिससे कीमत घटकर Rs 1,39,990 हो जाएगी। इस मॉडल पर एक्सचेंज बेनिफिट में Rs 55,000 तक की पुरानी डिवाइस वैल्यू और Rs 10,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। खरीदार Rs 3,000 का बैंक कैशबैक भी पा सकते हैं। इन डिस्काउंट को लागू करने के बाद, आईफोन 17 प्रो मैक्स 256GB की इफेक्टिव कीमत घटकर Rs 71,990 हो जाती है।

ऑफर का हिस्सा आईफोन 17 प्रो मैक्स 256GB

बाजार मूल्य Rs 1,49,900

इन-स्टोर डिस्काउंट Rs 9,910

स्टोर डिस्काउंट के बाद कीमत Rs 1,39,990

पुराने डिवाइस की कीमत Rs 55,000

एक्सचेंज बोनस Rs 10,000

बैंक कैशबैक Rs 3,000

छूट के बाद प्रभावी मूल्य Rs 71,990

रिलायंस डिजिटल द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कीमत के हिसाब से इस्तेमाल की गई 55,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू आईफोन 15 प्रो 15 पर आधारित है। असल एक्सचेंज वैल्यू डिवाइस और उसकी अवस्था के आधार पर अलग हो सकती है। रिलायंस डिजिटल कई पेमेंट ऑप्शन और सभी आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स रंगों की उपलब्धता पर भी जोर दे रहा है।

Meta Ray-Ban Audio: मेटा ने बिना कैमरे वाले स्मार्ट ग्लासेस किए लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी और Muse AI फीचर्स मिलेंगे, कीमत जानिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।