Apple इस साल सितंबर में iPhone 18 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके साथ कंपनी iPhone 18 Pro Max और अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Ultra भी पेश कर सकती है। इस फोन को लेकर पिछले काफी समय से इंटरनेट पर कई लीक सामने आ रहे हैं। अब एक नई रिपोर्ट में iPhone 18 Pro और Pro Max की संभावित कीमत का खुलासा हुआ है।
MacRumors की एक रिपोर्ट के अनुसार, GF Securities के एनालिस्ट जेफ पु का कहना है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत उनके पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 250 डॉलर और 300 डॉलर तक ज्यादा हो सकती है।
अगर इस हिसाब से देखें, तो iPhone 18 Pro भारत में ₹1,58,900 से ₹1,63,900 की कीमत रेंज में आ सकता है। वहीं, iPhone 18 Pro Max भारत में ₹1,73,700 से ₹1,78,900 के बीच मिल सकता है। हालांकि, Apple ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है, इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे फोन की कीमत और अन्य जानकारी पर पूरी तरह भरोसा न करें।
iPhone 18 Pro के स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा
Apple iPhone 18 Pro में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में 2nm प्रोसेस पर बना Apple A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। लीक से पता चलता है कि यह चिपसेट परफॉर्मेंस में 15% तेज होगा और लगभग 30% बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी देगा। इसके अलावा, इस हैंडसेट में MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5100mAh की बैटरी भी मिल सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro का डिजाइन शायद इसके पिछले मॉडल जैसा ही होगा। कई अफवाहों से पता चला है कि यह फोन एक नए darker Cherry tone में भी आएगा, जो Cosmic Orange iPhone 17 की लोकप्रियता को दोहराने की कोशिश करेगा।
कैमरे की बात करें तो, Apple iPhone 18 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी शूटर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 48MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल होगा। वहीं, इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का कैमरा हो सकता है।