OnePlus Nord N6x: अगर आप कम रेंज में स्मार्टफोन में लेने की सोच रहे हैं तो, OnePlus आपके लिए शानदार फोन लेकर आया है। दरअसल, चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना OnePlus Nord N6x लॉन्च कर दिया है। इसमें आपको 7000mAh बैटरी, 6.8 इंच का डिस्प्ले और 120 रिफ्रेश रेट मिलेगा। बता दें कि इस डिवाइस का डिजाइन काफी आकर्षक है। इसके पिछले हिस्से (रियर पैनल) के ऊपरी बाएं कोने में पिल-शेप का कैमरा मॉड्यूल है और बीच में OnePlus की ब्रांडिंग दी गई है। इसके अलावा, इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 3.5mm जैक भी दिया गया है, जो लंबे समय से अलग-अलग प्राइस रेंज वाले डिवाइस से गायब था।
भारत में OnePlus N6x की कीमत और उपलब्धता
OnePlus N6x के 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को भारतीय बाजार में ₹19,999 में खरीदा जा सकता है। वहीं, 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹20,999 में उपलब्ध है। यह डिवाइस आपको दो कलर ऑप्शन Ice Blue और Burgundy Red में मिलेगा। इस फोन की बिक्री 4 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे OnePlus India की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon के जरिए खरीद सकेंगे।
OnePlus N6x के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
OnePlus N6x में 6.8-इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 700 निट्स है। इसमें MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर लगा है और इसके टॉप वेरिएंट में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह डिवाइस Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है और इसमें OxygenOS स्किन दी गई है। बता दें कि इस हैंडसेट की बैटरी इसकी एक बड़ी खासियत (USP) हो सकती है, क्योंकि इसमें 7000mAh की बैटरी और 15W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
कैमरे की बात करें तो, निराशा की बात यह है कि OnePlus N6x में सिर्फ एक 13MP का रियर कैमरा है। आप इससे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते, क्योंकि इसमें OIS के बिना सिर्फ एक ही सेंसर है। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल करने के लिए इस फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।