iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: कीमत, कैमरा और फीचर्स का पूरा कंपैरिजन
iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: लगभग एक दशक की अटकलों के बाद, Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम iPhone Duo है। बुक-स्टाइल वाले इस फ्लैगशिफ फोन की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है, जो कि 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: लगभग एक दशक की अटकलों के बाद, Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम iPhone Duo है। बुक-स्टाइल वाले इस फ्लैगशिफ फोन की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है, जो कि 256GB स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, इस फोन के लॉन्च के साथ ही Apple ने फोल्डेबल मार्केट में एंट्री कर ली है और सीधे Samsung को टक्कर दे रहा है। यहां iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra की तुलना दी गई है। चलिए जानते हैं कि ये दोनों फोन एक-दूसरे से कैसे अलग हैं।
iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: डिजाइन
अगर आप दोनों डिवाइस को देखें, तो उनके बनावट का तरीका लगभग एक जैसा है। ये फ्लैगशिप फोन किताब की तरह खुलते हैं और खुलने के बाद अंदर की तरफ टैबलेट जैसी बड़ी स्क्रीन दिखाई देती है। हालांकि, साइज की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra कुल मिलाकर थोड़ा ज्यादा लंबा है (6.24-इंच), क्योंकि खोलने पर इसकी चौड़ाई 5.64-इंच और बंद होने पर 2.87-इंच होती है। वहीं, iPhone Duo थोड़ा कम लंबा लेकिन ज्यादा चौड़ा है। खोलने पर यह 6.48 x 6.46-इंच और बंद होने पर 3.31 x 4.64-इंच का होता है।
इसके अलावा, iPhone Duo ज्यादा मोटा है—बंद होने पर 11.3mm और खुलने पर 5.2mm है, जबकि Samsung का फ्लैगशिप बंद होने पर 8.9mm और खुलने पर 4.1mm मोटा है।
iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: डिस्प्ले
iPhone Duo में 7.6-इंच की अंदरूनी Super Retina XDR स्क्रीन और 5.4-इंच की बाहरी डिस्प्ले मिलती है। वहीं, Galaxy Z Fold 8 Ultra में 8-इंच की प्राइमरी डिस्प्ले और 6.5-इंच की कवर स्क्रीन दी गई है।
iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: कैमरा
कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसमें 50MP का अल्ट्रावाइड और 10MP का टेलीफोटो शूटर भी मिलता है, जबकि iPhone Duo में डुअल 48MP का बैक कैमरा सेटअप है। Apple के फोल्डेबल में 48MP का Fusion Main कैमरा है, जिसमें 2x टेलीफोटो क्रॉप शॉट की सुविधा है, साथ ही 48MP का Fusion Ultra-Wide सेंसर भी दिया गया है।
Samsung कवर और अंदरूनी दोनों डिस्प्ले पर 10MP के कैमरे देता है, जबकि Apple बाहरी डिस्प्ले पर 12MP का सेंटर स्टेज कैमरा और अंदरूनी स्क्रीन पर अंडर-डिस्प्ले FaceTime कैमरा देता है।
iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: प्रोसेसर
iPhone Duo में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसमें 6-कोर CPU और 7-कोर GPU दिया गया है। AI से जुड़े कामों के लिए इसमें बेहतर Dual 16-core Neural Engine भी मिलता है।
वहीं, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 16GB तक RAM मिलती है। फोन में 8-कोर CPU, Adreno 840 GPU और Neural Processing Unit (NPU) दिया गया है।
iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: बैटरी
बैटरी की बात करें तो, Samsung Galaxy Z Fold 8 में 5,000mAh की बैटरी है। वहीं, Apple का दावा है कि iPhone Duo अंदर की स्क्रीन पर 31 घंटे तक और बाहरी डिस्प्ले पर 44 घंटे तक लोकल वीडियो प्लेबैक दे सकता है।
iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: कीमत
iPhone Duo के 256GB वाले मॉडल की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है और यह 2TB वेरिएंट के लिए ₹4,49,900 तक जाती है, जबकि Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के बेस 256GB मॉडल की कीमत ₹1,99,999 है और यह 1TB मॉडल के लिए ₹2,59,999 तक जाती है।